The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Congress releases first list of 15 candidates for Lok Sabha Elections

2019 चुनाव: कांग्रेस के कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट की 2 खास बातें

कुल 15 नाम हैं. 11 उत्तर प्रदेश से. 4 गुजरात से.

Advertisement
pic
8 मार्च 2019 (अपडेटेड: 8 मार्च 2019, 05:50 AM IST)
Img The Lallantop
कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए 15 उम्मीदवारों की अपनी लिस्ट जारी की है. इसमें UP की 11 सीटें हैं और गुजरात की चार.
Quick AI Highlights
Click here to view more
11 उत्तर प्रदेश से. 4 गुजरात से. कुल 15 नाम. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में सोनिया गांधी और राहुल, दोनों हैं. दोनों की सीटों में भी कोई सरप्राइज नहीं है. सोनिया वही अपनी रायबरेली सीट से लड़ेंगी और राहुल अमेठी से. इस लिस्ट में एक खास बात प्रियंका का नाम न होना है. कइयों को लग रहा था कि जब प्रियंका गांधी आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में आ गई हैं, तो शायद वो चुनाव भी लड़ें. मगर प्रियंका का नाम इस लिस्ट में नहीं है. इस लिस्ट में दूसरी खास बात है बदायूं की सीट से कैंडिडेट. समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने कांग्रेस को अपने साथ गठबंधन में नहीं जोड़ा था. जबकि कांग्रेस हाथ मिलाना चाहती थी. SP-BSP ने गठबंधन भले न किया हो, मगर उनकी तरफ से कहा गया था कि वो अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवार नहीं उतारेंगे. इससे लग रहा था कि कुछ खास सीटों पर, जहां SP और BSP के बड़े नेता (जैसे मुलायम की सीट) खड़े होते हैं, वहां से शायद कांग्रेस भी अपने कैंडिडेट न खड़े करे. मगर इस लिस्ट में ऐसा हुआ नहीं. बदायूं की सीट अखिलेश के भाई धर्मेंद्र यादव के पास है. कांग्रेस ने यहां से पहली ही लिस्ट में सलीम इकबाल शेरवानी को टिकट दिया है. इस लिस्ट में UP से जिन 11 कैंडिडेट्स का नाम है, वो ये रहे-
रायबरेली- सोनिया गांधी अमेठी- राहुल गांधी फर्रुखाबाद- सलमान खुर्शीद सहारनपुर- इमरान मसूद बदांयू- सलीम इकबाल शेरवानी धौराहरा- जितिन प्रसाद कुशी नगर- आर पी एन सिंह उन्नाव- अनु टंडन फैजाबाद- निर्मल खत्री जालौन (रिजर्व सीट SC)- बृज लाल खाबरी अकबरपुर- राजाराम पाल
गुजरात से जिन चार उम्मीदवारों का नाम लिस्ट में है, वो हैं-
आनंद- भारत सिंह सोलंकी अहमदाबाद वेस्ट- राजू परमार वडोदरा- प्रशांत पटेल छोटा उदयपुर- रंजीत मोहनसिंह राठवा

भारत में मॉब वायलेंस के इतने वीडियो क्यों सामने आ रहे हैं?

Advertisement

Advertisement

()