The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • congress released 7 candidate list for Delhi assembly election 2020 Romesh Sabharwal contesting from New Delhi seat

केजरीवाल को चुनौती देने जा रहे कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं

कांग्रेस ने अपनी 7 कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है.

Advertisement
pic
21 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 21 जनवरी 2020, 06:33 AM IST)
Img The Lallantop
रोमेश सभरवाल ने जब शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ा था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली विधानसभा चुनाव. कांग्रेस ने अपने 7 कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. नई दिल्ली सीट से रोमेश सभरवाल को टिकट दिया है, जो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देंगे. साथ ही कांग्रेस ने तिलक नगर से रमिंदर सिंह बमराह, राजिंदर नगर से रॉकी तुसीद, बदरपुर से प्रमोद कुमार यादव, कोंडली से अमरीश गौतम, घोंडा से भीष्म शर्मा, करावल नगर से अरविंद सिंह को टिकट दिया गया है.

पिछले विधानसभा चुनाव, यानी 2015 में नई दिल्ली सीट से कांग्रेस ने किरण वालिया को खड़ा किया था. 2013 और 2008 में कांग्रेस की तरफ से खुद शीला दीक्षित खड़ी हुई थीं. इस बार नई दिल्ली सीट से कांग्रेस ने जिन्हें टिकट दिया है, उनके बारे में जानिए:

कभी शीला दीक्षित के खिलाफ खड़े हुए थे रोमेश

रोमेश सभरवाल लंबे वक्त से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं. हालांकि रोमेश 2003 में खुद शीला दीक्षित के खिलाफ गोल मार्केट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे. उन्होंने इंजीनियरिंग और MBA किया हुआ है. 1981 -82 में उन्होंने बतौर छात्र नेता राजनीति में कदम रखा था.

RJD को चार सीटें

दिल्ली में कांग्रेस ने RJD से गठबंधन किया है. ऐसा पहली बार हुआ है, जब कांग्रेस ने दिल्ली में किसी पार्टी के साथ गठबंधन किया है. RJD को कांग्रेस ने चार सीटें- पालम, बुराड़ी, किरारी और उत्तम नगर दीं है. खैर, दिल्ली में आठ फरवरी को वोटिंग और 11 फरवरी को वोटों की गिनती होने जा रही है.


वीडियो देखें : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आदर्श शास्त्री और अल्का लांबा को टिकट दिया

Advertisement

Advertisement

()