बीजेपी और कांग्रेस में से टिक टॉक पर कौन आगे है, जान लीजिए
कांग्रेस ने टिक टॉक पर एंट्री के संकेत दिए हैं!
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
सोशल मीडिया ने जनता को खूब स्पेस दिया. लोग यहां अपनी बात तो रखते ही हैं. कुछ लोगों ने तो कलाकारी भी खूब दिखाई है. कुछ ऐसे प्लेटफार्म्स हैं जहां लोग बिना नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा गए एक्टिंग कर सकते हैं, बिना म्यूजिक स्कूल जॉइन किए सिंगर बन सकते हैं. बिना किसी खास एफर्ट के डबिंग आर्टिस्ट बन सकते हैं. बन ही रहे हैं. ऐसे ही कई प्लेटफार्म्स में से एक है टिक टॉक. इस ऐप को इस्तेमाल करने वालों लोगों की एक बड़ी आबादी गांवों और टियर 2, 3 शहरों से है.
फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब जैसे ऐप और वेबसाइट्स पर भारतीय राजनीतिक पार्टियां प्रचार करती हैं. लोकसभा चुनाव नजदीक है इसलिए नेता लोग इन प्लेटफार्म्स का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं. भाजपा और कांग्रेस जैसी प्रमुख पार्टियां ऑफिसियली तो टिक टॉक ऐप पर नहीं हैं. लेकिन रॉयटर्स के मुताबिक इस ऐप पर #narendramodi को 3 करोड़ और #rahulgandhi को 1 करोड़ तीस लाख हिट्स मिल चुके हैं. पॉलिटिकल वीडियोज की बात करें तो उनके व्यूज और ज्यादा हैं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें एक लड़की कहती नजर आती है - देखिए लोग, हम दोनों एक साथ भागे हैं. ठीक है!.. इस वीडियो का टिक टॉक वर्जन भी खूब वायरल हुआ. नए वर्जन में उस लड़की को जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और लड़के को नरेंद्र मोदी बता दिया गया है. इस तरह की वीडियोज में वोट रिलेटेड बात नहीं होती है लेकिन मसाला भरा होता है. टिक टॉक के कई यूजर बताते हैं कि वे किसी पार्टी से नहीं जुड़े हुए है लेकिन नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी को सपोर्ट करते हैं, इसलिए इस ऐप पर वीडियोज शेयर करते हैं.
नमूना देखिए.
बीजेपी के टिक टॉक ऐप पर आने को लेकर पार्टी के आईटी प्रमुख अमित मालवीय बताते हैं कि पार्टी का ऑफिसियली इस ऐप पर आने का फिलहाल कोई प्लान नहीं है लेकिन यह ऐप क्रिएटिव एक्सप्रेशन के लिए एक शानदार जगह है. रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि कांग्रेस पार्टी टिक टॉक से जुड़ने को लेकर एक्सप्लोर कर रही है और इस बात पर ध्यान दे रही है कि चुनाव को लेकर ग्रामीण लोगों से बेहतर तरीके से कैसे जुड़ा जा सकता है.
टिक टॉक ऐप के जरिए 15 सेकेंड्स तक के वीडियो बना कर शेयर किए जा सकते हैं. अभी प्लेस्टोर पर डाउनलोड होने वाले ऐप्स में टिक टॉक टॉप पर आता है. इस ऐप को प्ले स्टोर से करोड़ों बार डाउनलोड किया गया है.
वीडियो- ये सरकार सोशल मीडिया ऐप टिक टॉक को बिल्कुल बंद कर देना चाहती है!
वीडियो- ये सरकार सोशल मीडिया ऐप टिक टॉक को बिल्कुल बंद कर देना चाहती है!

