The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Congress MLC in karnataka seen going through porn content in Vidhan Parishad

सदन में बैठे पॉर्न कॉन्टेंट स्क्रॉल कर रहे थे कांग्रेस के नेता, BJP ने की इस्तीफे की मांग

अपनी सफाई में नेता जी ने क्या कहा है?

Advertisement
pic
30 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 30 जनवरी 2021, 06:35 AM IST)
Img The Lallantop
BJP का कहना है कि कांग्रेस MLC के काम से सदन की गरिमा गिरी है और उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए. (सांकेतिक फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more
एक बार फिर नेताजी सदन में पॉर्न देखते पाए गए हैं. इस बार मामला है कर्नाटक का. यहां के कांग्रेस MLC प्रकाश राठौड़ पर आरोप है कि वे सदन में बैठे पॉर्न कॉन्टेंट देख रहे थे. विपक्ष ने आरोप लगाया है कि सदन में बैठे हुए राठौड़ अपने मोबाइल में कुछ अश्लील क्लिप्स देख रहे थे और ऐसे करते हुए उनका वीडियो भी सार्वजनिक हो चुका है. उनका ये काम सदन की गरिमा के ख़िलाफ है. ऐसे में उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. दरअसल प्रकाश राठौड़ के जिस वीडियो के सामने आने की बात की जा रही है, उसमें वे अपने मोबाइल फोन पर कुछ स्क्रॉल करते हुए दिख रहे हैं. इस बीच फोन पर दूसरी क्लिप्स के बीच उनके फोन में कुछ पॉर्न कॉन्टेंट भी दिखता है. हालांकि राठौड़ उस पर क्लिक नहीं करते हैं और स्क्रॉल करते हुए आगे बढ़ जाते हैं. एक लोकल चैनल पर कांग्रेस नेता को ऐसा करते हुए वीडियो चला और बवाल खड़ा हो गया. इस मामले पर राठौड़ का कहना है –
“मेरे फोन का स्टोरेज फुल हो गया था और मुझे एक फाइल डाउनलोड करनी थी. फोन में स्पेस न होने के कारण मैं फाइल डाउनलोड नहीं कर पा रहा था. इसलिए फोन से कुछ चीजें डिलीट कर रहा था.”
राठौड़ ने अपील की है कि लोगों को सच दिखाया-बताया जाए और ये भी बताया जाए कि विधानपरिषद से संबंधित काम के लिए वे फोन का इस्तेमाल कर रहे थे. हालांकि BJP इस मामले पर हमलावर है. BJP प्रवक्ता एस प्रकाश का कहना है कि ये सदन की गरिमा को गिराने वाला काम है और वे स्पीकर के सामने ये मामला उठाएंगे. प्रकाश ने राठौड़ के निलंबन की मांग की है. 2012 का भी मामला है इससे पहले 2012 में कर्नाटक के BJP नेता लक्ष्मण सावदी भी विधानसभा में पॉर्न देखते हुए पाए गए थे. उनके साथ दो और नेता भी पॉर्न देख रहे थे. सफाई में सावदी ने कहा था कि वे शिक्षा के उद्देश्य से पॉर्न देख रहे थे ताकि रेव पार्टीज़ के बारे में जान सकें. हालांकि फिर सावदी, सीसी पाटिल और कृष्णा पालेमर को कर्नाटक में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. आगे चलकर 2019 में सावदी कर्नाटक के डिप्टी CM बने.

Advertisement

Advertisement

()