'महिला नहीं होती तो कॉलर पकड़ कर...' MP में कांग्रेस विधायक ने SDM को धमकाया
कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एसडीएम को ज्ञापन सौंपने को लेकर हुई थी बहस.
Advertisement

कांग्रेस विधायक हर्ष विजय. (स्क्रीनग्रैब: Twitter | Anilsagitra141)
Quick AI Highlights
Click here to view more
नए कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) को लेकर देशभर में विरोध जारी है. किसानों के साथ ही कई विपक्षी दल भी इस कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 17 जनवरी को रतलाम के सैलाना में ट्रैक्टर रैली निकाली. इस रैली में सैलाना से कांग्रेस विधायक हर्ष विजय गहलोत (Harsh Vijay Gehlot) भी शामिल हुए.
वीडियो में विरोध प्रदर्शन का नज़ारा देख लीजिए
विरोध प्रदर्शन तक तो ठीक था, लेकिन विधायक के महिला एसडीएम (SDM) से असभ्य भाषा में बात की और इसका वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में हर्ष विजय ज्ञापन देते हुए महिला एसडीएम कामिनी ठाकुर से कहते नज़र आते हैं-रतलाम के सैलाना में विशाल ट्रेक्टर रैली :
मोदी सरकार के तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ रतलाम ज़िले की सैलाना सीट से कांग्रेस विधायक हर्ष विजय गेहलोत के नेतृत्व में विशाल ट्रेक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। “जय किसान, जय हिन्दुस्तान” pic.twitter.com/WMuYSAKrpr — MP Congress (@INCMP) January 17, 2021
आप हमारे को समझती ही नहीं हैं. हम विधायक हैं. जनप्रतिनिधि हैं. मैं जीता हुआ विधायक हूं.विधायक आगे कहते हैं-
मैडम. आप महिला हैं. अगर ऐसे कोई पुरुष होता न तो मैं कॉलर पकड़ कर देता मैं ज्ञापन.वीडियो देख लीजिए
रिपोर्ट्स के मुताबिक़ हर्ष विजय गहलोत रैली निकालने के बाद प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपना चाहते थे. और इस दौरान जब एसडीएम को आने में देरी हुई तो विधायक भड़क गए. वीडियो में विधायक कहते भी नज़र आते हैं कि आप किसी और को भेज देतीं तो उन्हें ज्ञापन सौंप देता. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने विधायक हर्ष विजय गहलोत को खूब खरी-खोटी सुनाई है. कहा है कि इन्हें बोलने तक की तमीज़ तो है नहीं और खुद को जनप्रतिनिधि बता रहे हैं.@vikasbha सैलाना (रतलाम) से कांग्रेस विधायक हर्ष विजय गहलोत की *SDM कामिनी ठाकुर को खुलेआम धमकी ,,, कहा आप महिला नही होती तो कॉलर पकड़कर ज्ञापन देता* ..... महिला का सम्मान pic.twitter.com/2N4CFdC7H9
— अनिल सगित्रा (@Anilsagitra141) January 17, 2021

