The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Congress candidate from Vemulawada municipality fails to get even a single vote in Telangana

कांग्रेस के कैंडिडेट को मिले 0 वोट, अपना वोट भी किसी और को दे दिया!

जिसने सुना वो हैरान हो गया.

Advertisement
pic
27 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 26 जनवरी 2020, 04:29 AM IST)
Img The Lallantop
तेलंगाना नगर निकाय का चुनाव 22 जनवरी को हुआ था. एक तस्वीर में वोट देते लोग. फोटो क्रेडिट- ANI.
Quick AI Highlights
Click here to view more

तेलंगाना में 22 जनवरी को निकाय चुनाव हुए थे. 25 जनवरी को वोटों की काउंटिंग हुई. मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) को एकतरफा जीत मिली. इस चुनाव में कांग्रेस ने भी हिस्सा लिया था. वोटों की काउंटिंग के बाद एक काफी हैरान करने वाली बात सामने आई. कांग्रेस के एक उम्मीदवार को एक भी वोट नहीं मिले.

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, वेमुलावाड़ा नगर पालिका के वार्ड 17 से कांग्रेस की नागरानी इसलावेल्ली खड़ी हुई थी. लेकिन उन्हें एक भी वोट नहीं मिला. अब लोग हैरान हैं कि क्या उन्होंने खुद को ही वोट नहीं दिया? वहीं, इस चुनाव में एक उम्मीदवार ऐसे रहे जिन्हें केवल एक वोट मिला है. वेमुलावाड़ा नगर पालिका के इस वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार दिव्या चिंतापनी ने जीत हासिल की है.

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रेसिडेंट पोन्नम प्रभाकर ने भी हैरानी जताई है. उनका कहना है कि कांग्रेस की उम्मीदवार को एक भी वोट नहीं मिला, ये बहुत अचंभे वाली बात है. उन्होंने कहा है कि वो इस मामले की जांच करवाएंगे. जिला चुनाव अधिकारियों से भी उन्होंने इस मामले की जांच करने को कहा है.

क्या रहा तेलंगाना का नतीजा

TRS ने 120 में से 100 नगर पालिकाओं में जीत हासिल की. वहीं नौ में से सात नगर निगम में कब्जा किया. कांग्रेस को तीन नगर पालिकाओं में बहुमत मिला. BJP और AIMIM ने एक-एक नगर पालिका में जीत पाई. 22 जनवरी को तेलंगाना में 325 नगर निगम पार्षदों और 2,727 नगर पालिका पार्षदों के लिए चुनाव हुए थे. नगर निगम की सीटों के लिए 1,746 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था और नगर पालिका के लिए 11,099 उम्मीदवारों ने.


वीडियो देखें:

Advertisement

Advertisement

()