The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Congress candidate demands Bharat Ratna for Atiq Ahmed, expelled from party

'अतीक को भारत रत्न दो' डिमांड करता कांग्रेस नेता कौन जो कब्र पर तिरंगा चढ़ा आया?

कांग्रेस ने इस नेता को पार्षदी का टिकट दिया था, घटना के बाद क्या ऐक्शन हुआ?

Advertisement
Rajkumar asks for Bharat Ratna for Atiq Ahmed, expelled from party
पुलिस ने राजकुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. (तस्वीरें- ट्विटर-आजतक)
pic
पुनीत त्रिपाठी
19 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 20 अप्रैल 2023, 03:23 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अतीक अहमद की हत्या पर कई प्रतिक्रियाएं आईं. किसी ने कहा कि यूपी में जंगलराज चल रहा है, तो किसी ने कहा ये कानून की हत्या है. लेकिन कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने इन तमाम प्रतिक्रियाओं को पछाड़ दिया है. नेता का नाम है राजकुमार सिंह. इन्होंने पहले अतीक अहमद के लिए भारतरत्न की मांग कर डाली. इसके बाद रज्जू अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की कब्र पर पहुंच गए और उस पर तिरंगा रखकर मृत माफिया को सलाम ठोका. 'अतीक अहमद अमर रहे' के नारे भी लगाए. कांग्रेस को ये पता चला तो राजकुमार को पार्टी से निकाल दिया.

कांग्रेस ने निकाला

राजकुमार सिंह 'रज्जू' कांग्रेस के टिकट पर निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. पार्टी ने उन्हें स्क्वायर वार्ड नंबर 43 से प्रत्याशी बनाया था. चुनाव की तैयारियों के  बीच ही बुधवार, 19 अप्रैल को रज्जू का एक बयान आया. आजतक से जुड़े अरविंद ओझा से राजकुमार ने कहा,

Embed

राजकुमार इतने पर ही नहीं रुके. यहां से वो सीधे अतीक की कब्र पर पहुंचे. उस पर तिरंगा डाला और सलामी दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें रज्जू कह रहे हैं,

Embed

इसके बाद राजकुमार 'अशरफ अमर रहे' के भी नारे लगाते हैं.

Embed

इसके ठीक बाद ही कांग्रेस ने राजकुमार को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया. कांग्रेस ने कहा कि बयान राजकुमार का निजी है और इससे पार्टी को कोई लेना-देना नहीं है. 

Image embed

इस मामले में पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है. आजतक के अरविंद ओझा से मिली जानकारी के मुताबिक राजकुमार को पुलिस ने कस्टडी में लिया हुआ है.

वीडियो: सांसद रहते हुए Atique Ahmed का ये इंटरव्यू नहीं देखा होगा, राजू पाल पर ये बोला था

Advertisement

Advertisement

()