The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Confused people are now boycotting Microsoft Excel instead of Surf Excel

सर्फ एक्सल से शुरू बायकॉट माइक्रोसॉफ्ट एक्सल तक आ पहुंचा है

कोई सर्फ एक्सल का पैकेट जला रहा कोई ऑर्डर लौटा रहा है, लेकिन ये सबसे अलग केस है.

Advertisement
pic
12 मार्च 2019 (अपडेटेड: 13 मार्च 2019, 10:58 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
तीन दिन से सर्फ एक्सल ने दिमाग धो रखा है. उससे कपड़ों के दाग जाने की कितनी गारंटी है ये तो इस्तेमाल करने वाले जानें, लेकिन जो दाग उसने बुद्धि पर लगाए हैं वो कैसे धोए जाएंगे? कुछ लोगों को तो इतना तगड़ा दाग लगा है कि वो अब सर्फ एक्सल से एक कदम आगे बढ़ गए हैं. माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल को भी हिंदू विरोधी करार दे रहे हैं. ऐसे ही सोशल मीडिया पर टहलते हुए इन जीवों के दर्शन हुए. msexcel अभिषेक का स्क्रीनशॉट हमने यहां लगाया तो उनका मेल आया, कि भैया ये तो सारकाज्म था. व्यंग्य के लिए वहां लिखा था. जमाना इतना खराब है कि सटायर भी अब समझाना पड़ता है कि ये मजाक है. अब इसके बाद मुझे एक चीज समझ आती है. हो सकता है कि लोग गाड़ी में लगने वाले एक्सल का भी विरोध कर दें. टीशर्ट में भी XL का बहिष्कार कर दें. इतना सब हो जाए तो आनंद आ जाए कसम से. kon-hai-ye-log-kaha-se-aate-hai-ye-log
अब एक वीडियो भी देखते जाओ:

Advertisement

Advertisement

()