The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Complaint registered against Bageshwar head Dhirendra Shastri in Mumbai over his comment on Sai Baba

साईं बाबा पर बोले धीरेंद्र शास्त्री अब कहां फंसे, मुंबई पुलिस क्या एक्शन लेने वाली है?

'गीदड़ की खाल पहन कोई शेर नहीं बन सकता' बोला था.

Advertisement
Dhirendra Shastri again in news after a complaint registered against him in Mumbai
शिवसेना नेता राहुल कनल ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है (फोटो- ट्विटर)
pic
विपिन
4 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 4 अप्रैल 2023, 02:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बागेश्वर वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक बयान चर्चा में है. बयान है शिरडी के साईं बाबा को लेकर. यह मामला मुंबई पुलिस के पास पहुंच गया है. शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी युवा सेना के नेता और आदित्य ठाकरे के करीबी दोस्त राहुल कनल ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ बांद्रा पुलिस को शिकायत दी है. इसमें धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है. राहुल कनल ने कहा है कि धीरेंद्र शास्त्री पहले भी ऐसे बयान दे चुके हैं, उनका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है.

मामला क्या है?

दरअसल, मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित पनागर में श्रीमद्भागवत कथा चल रही थी. कथा का आखिरी दिन था. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यहां लोगों के सवालों के जवाब दे रहे थे. इसी बीच साईं बाबा की पूजा पद्धति को लेकर सवाल पूछा गया. आजतक से जुड़े सहयोगी धीरज की रिपोर्ट के मुताबिक, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने जवाब में यह भी कहा कि गीदड़ की खाल पहनकर कोई शेर नहीं बन सकता.

Embed

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जवाब देते हुए आगे कहा,

Embed

शिकायत में क्या कहा गया?

इस मामले पर शिवसेना नेता राहुल कनल ने सोमवार तीन अप्रैल को एक शिकायत दर्ज कराई. राहुल ने अपनी शिकायत में लिखा,

Embed

Image embed
राहुल कनल ने शिकायत दर्ज की.

राहुल कनल ने आगे ये भी कहा,

Embed

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री अकसर अपने स्पष्ट कमेंट्स के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने पहले हिन्दू राष्ट्र जैसे विषयों पर भी अपना मत रखा था. मामले पर क्या कार्रवाई होती है, देखने वाला होगा.
 

वीडियो: बिहार और बंगाल में बवाल कहां से शुरू, अब तक क्या-क्या हुआ?

Advertisement

Advertisement

()