आराम से टहलते-फिरते आया, CM का पोस्टर चबाया, कुत्ते के खिलाफ पुलिस में शिकायत हो गई!
शिकायत में कहा गया कि करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं.

एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक कुत्ता आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी का पोस्टर फाड़ रहा है. इसको लेकर अब उस कुत्ते के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. कहा गया कि ये मुख्यमंत्री का अपमान है और कुत्ते के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए (Complaint against Dog for tearing CM poster). मामले पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कॉमेंट किए हैं.
मामला राज्य के विजयवाड़ा पुलिस स्टेशन का है. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत विपक्षी पार्टी तेलुगु देशम की कार्यकर्ता दसारी उदयश्री ने कराई है. शिकायत कटाक्ष के तौर पर की गई है. उदयश्री ने कहा कि पोस्टर फाड़ना CM का अपमान है. उन्होंने और पार्टी की कुछ और महिला कार्यकर्ताओं ने कुत्ते के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. कहा गया कहा कि जिन लोगों ने कुत्ते को उकसाया और वीडियो वायरल किया उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए.
खबर है कि पोस्टर मुख्यमंत्री के एक कार्यक्रम 'जगन्नान मां भविष्यथू' से जुड़ा था. जिसका मतलब होता है- जगन अन्ना हमारा भविष्य हैं. शिकायतकर्ता ने बताया कि 151 विधानसभा सीटें जीतने वाले जगन मोहन रेड्डी के लिए उनके मन में सम्मान है लेकिन आंध्र प्रदेश में एक कुत्ता CM का अपमान कर रहा है. इससे राज्य के 6 करोड़ लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं.
NDTV से जुड़ी पत्रकार उमा सुधीर ने मामले से जुड़े वीडियो शेयर किए हैं.
सोशल मीडिया पर खबर की खूब चर्चा हो रही है. घटना को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हैं. एक यूजर ने कॉमेंट किया-
पटेल नाम के यूजर ने तंज कसते हुए कहा,
अश्वनी नाम के यूजर ने लिखा,
कई और लोगों ने GIF के जरिए अपने इमोशंस कॉमेंट सेक्शन में जाहिर किए.
वीडियो: ट्विटर की चिड़िया उड़ी, अब जो कुत्ता आया, पता है उसकी कहानी क्या है?

.webp?width=60)

