निरहुआ का वो गंदा वीडियो, जिसकी वजह से उन पर केस दर्ज हो गया है
वीडियो देखकर पहचानें, आवाज निरहुआ की ही है न.
Advertisement

दिनेश लाल यादव निरहुआ
Quick AI Highlights
Click here to view more
भोजपुरी फिल्मों के स्टार हैं दिनेश लाल यादव निरहुआ. फंस गए हैं बहुत तगड़े में. एक पत्रकार को फोन करके गरिया दिए. अंग भंग करने की धमकी दे दिए. कहा कि खाने पीने लायक नहीं छोड़ेंगे. पत्रकार भी अपनी पे आ गया. उठा के FIR कर दी. अब मामला बन गया है संगीन.
हुआ ये कि निरहुआ की फिल्म बॉर्डर ईद के दिन रिलीज हुई. जिस दिन सलमान की रेस 3 आई. यूपी बिहार में बॉर्डर ने रेस 3 को टक्कर भी दी. फिल्म की पूरी टीम का मन मयूर नाच रहा था. इसी बीच दिनेश लाल यादव को पता चला कि भोजपुरी फिल्मों के पीआरओ और पत्रकार शशिकांत सिंह उनकी फिल्म के बारे में कुछ लिख रहे हैं. निरहुआ को वो सब पढ़कर लगा कि उनकी फिल्म की निगेटिव इमेज दिखाई जा रही है. बस उन्होंने फोन उठाया और शशिकांत को अपनी भाषा में हौंक दिया. शशिकांत ने निरहुआ को समझाया कि कॉल रिकॉर्ड हो रही है. इस तरह की गाली गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल ठीक नहीं है. लेकिन निरहुआ ने उनको धमकाया और कहा कि जाओ करा दो रिपोर्ट.
हमने इस मुद्दे पर शशिकांत से फोन पर बात की. उनसे पूछा कि भई मामला क्या है? क्या सच में आपने कुछ निगेटिव लिखा है? शशिकांत ने कहा- फिल्म क्रिटिक होने के नाते मैं उसके बिजनेस पर बात करता हूं. मैंने तो ये लिखा है कि ईद होने की वजह से फिल्म 70-80 लाख का बिजनेस कर जाएगी. इनकी और फिल्में 45-50 लाख कमाती हैं. उस हिसाब से तो ये तारीफ है. हमने ये भी पूछा कि आप खेसारी लाल यादव की फिल्म की तारीफ लिख रहे हैं क्या? शशिकांत ने कहा - जब सलमान की ट्यूबलाइट आई थी तो उसके बारे में लिखा था. अभी रेस 3 की शिकायत लोग कर रहे हैं. उस पर भी लिख रहे हैं. हमारा काम यही है. निरहुआ की फिल्मों की तारीफ भी की है. लेकिन ये फिल्म जैसी है वैसी लिखा.
शशिकांत सिंह फेसबुक पर लगातार बॉर्डर के बारे में कुछ न कुछ लिख रहे हैं. फैक्ट्स दे रहे हैं. एक पोस्ट पढ़ें:

शशिकांत की पोस्ट का स्क्रीनशॉट
हमने शशिकांत से पूछा कि आपके FIR कराने के बाद उधर से कोई बातचीत हुई? तो शशिकांत ने इंकार किया. हमने निरहुआ से भी बात करने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं उठाया गया. इसलिए उनका पक्ष नहीं लिखा जा रहा है. हां, उनके भाई परवेश लाल यादव ने मीडिया के सामने निरहुआ का पक्ष रखा है. कहा है कि शशिकांत बॉर्डर के खिलाफ सोशल मीडिया पर निगेटिव अभियान चलाए हुए थे. निरहुआ और शशिकांत के झगड़े पर कुछ नहीं कहा लेकिन ये माना कि मामला गरम हो गया था. परवेश ने कहा है कि वो भी शशिकांत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं. फिल्म में मेहनत का पैसा लगा होता है. ऐसी निगेटिव कैंपेन करने पर पुलिस के पास मैटर जाना ही चाहिए.
ये भी पढ़ें:
हुआ ये कि निरहुआ की फिल्म बॉर्डर ईद के दिन रिलीज हुई. जिस दिन सलमान की रेस 3 आई. यूपी बिहार में बॉर्डर ने रेस 3 को टक्कर भी दी. फिल्म की पूरी टीम का मन मयूर नाच रहा था. इसी बीच दिनेश लाल यादव को पता चला कि भोजपुरी फिल्मों के पीआरओ और पत्रकार शशिकांत सिंह उनकी फिल्म के बारे में कुछ लिख रहे हैं. निरहुआ को वो सब पढ़कर लगा कि उनकी फिल्म की निगेटिव इमेज दिखाई जा रही है. बस उन्होंने फोन उठाया और शशिकांत को अपनी भाषा में हौंक दिया. शशिकांत ने निरहुआ को समझाया कि कॉल रिकॉर्ड हो रही है. इस तरह की गाली गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल ठीक नहीं है. लेकिन निरहुआ ने उनको धमकाया और कहा कि जाओ करा दो रिपोर्ट.
दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पत्रकार को दीं गंदी गालियां l The Lallantop
दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पत्रकार को दीं गंदी गालियां
Posted by The Lallantop
on Monday, 18 June 2018
शशिकांत सिंह फेसबुक पर लगातार बॉर्डर के बारे में कुछ न कुछ लिख रहे हैं. फैक्ट्स दे रहे हैं. एक पोस्ट पढ़ें:

शशिकांत की पोस्ट का स्क्रीनशॉट
हमने शशिकांत से पूछा कि आपके FIR कराने के बाद उधर से कोई बातचीत हुई? तो शशिकांत ने इंकार किया. हमने निरहुआ से भी बात करने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं उठाया गया. इसलिए उनका पक्ष नहीं लिखा जा रहा है. हां, उनके भाई परवेश लाल यादव ने मीडिया के सामने निरहुआ का पक्ष रखा है. कहा है कि शशिकांत बॉर्डर के खिलाफ सोशल मीडिया पर निगेटिव अभियान चलाए हुए थे. निरहुआ और शशिकांत के झगड़े पर कुछ नहीं कहा लेकिन ये माना कि मामला गरम हो गया था. परवेश ने कहा है कि वो भी शशिकांत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं. फिल्म में मेहनत का पैसा लगा होता है. ऐसी निगेटिव कैंपेन करने पर पुलिस के पास मैटर जाना ही चाहिए.
ये भी पढ़ें:
सलमान को सजा हुई तो बॉलीवुड से गायब हो जाएंगी उनकी दी हुई ये पांच चीजें!
भरत शर्मा, भोजपुरी का वो गायक जो रंगीला-रसिया के जमाने में भी निर्गुण गाता रहा
पवन सिंह की इस भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर रावण-मंदोदरी संवाद की याद दिलाता है
पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म के साथ ऐसा विवाद हुआ कि इंदिरा गांधी को खुद ये फ़िल्म देखनी पड़ी
लौंडा डांस के लिए विख्यात रसूल मियां को एक गांधीवादी के रूप में भी जाना जाना चाहिए
भोजपुरी, जहां होली शिव पूजन से शुरू होकर सदा आनंद रहे एही द्वारे पर खत्म होती है
भोजपुरी गानों की वो सिंगर, जिसने आज तक कोई अश्लील गाना नहीं गाया

