ये कौन मां है जिसने नवाब मलिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी?
महिला समीर वानखेड़े के खिलाफ नवाब मलिक के हमलों से चिंतित बताई गई है.
Advertisement

नवाब मलिक और NCB अधिकारी समीर वानखेडे के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौरा जारी है (फ़ोटो सोर्स: आजतक)
मुंबई क्रूज ड्रग केस को लेकर बार-बार NCB जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर जुबानी हमले कर रहे नवाब मलिक के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. इंडिया टुडे/आजतक की खबर के मुताबिक, मुंबई की एक महिला ने मलाड के एक लोकल थाने और मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल के पास शिकायत दर्ज करवाई है. इसमें मांग की गई है कि नवाब मलिक के खिलाफ FIR दर्ज की जाए. महिला का नाम सामने नहीं आया है. जिस वकील के जरिये उन्होंने शिकायत की है, उसका नाम धृतिमान जोशी बताया गया है. पुलिस आयुक्त विश्वास पाटिल ने उनकी शिकायत जांच अधिकारी को भेज दी है.
क्यों की शिकायत?
आजतक संवाददाता विद्या की खबर के मुताबिक शिकायत में महिला ने कहा है,
महिला का कहना है कि नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े के खिलाफ कई बार सार्वजनिक बयान देकर इस मामले की जांच में अड़चन डालने का काम किया है.
लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक ये शिकायत ईमेल के जरिये पुलिस को भेजी गई है. इसमें आरोप लगाया गया है कि एनसीबी और इसके जोनल डायरेक्टर के खिलाफ बयानबाजी कर नवाब मलिक न सिर्फ एजेंसी पर दबाव बना रहे हैं, बल्कि केस की सुनवाई कर रहे जजों को भी प्रभावित करने की कोशिश कर रहे है.
शिकायत में महिला के हवाले से लिखा है,
वहीं महिला के वकील धृतिमान जोशी ने बताया,
समीर वानखेड़े को मुस्लिम बताया था
नवाब मलिक के खिलाफ ये शिकायत उनके उस दावे के बाद की गई है, जिसमें उन्होंने समीर वानखेड़े को मुस्लिम बताया था, साथ ही उन पर धोखे से IRS की नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया था. सोमवार 25 अक्टूबर को समीर वानखेड़े का बर्थ सर्टिफिकेट जारी करते हुए नवाब मलिक ने एक ट्वीट में कहा था,
इसके बाद समीर वानखेड़े ने बयान जारी कर साफ किया कि वे और उनके पिता हिंदू हैं और मां मुस्लिम थीं. समीर ने कहा कि उन्हें अपनी विरासत पर गर्व है और उनसे जुड़े निजी दस्तावेज सार्वजनिक किए जाने से वे आहत हैं. वहीं उनकी पत्नी क्रांति रेडकर ने भी साफ किया कि समीर और उन्होंने कभी धर्मपरिवर्तन नहीं किया और दोनों ने 2017 में हिंदू विवाह किया था. इससे पहले 2016 में समीर वानखेड़े ने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया था.Sameer Dawood Wankhede का यहां से शुरू हुआ फर्जीवाड़ा pic.twitter.com/rjdOkPs4T6
— Nawab Malik نواب ملک नवाब मलिक (@nawabmalikncp) October 25, 2021

.webp?width=60)

