उत्तर प्रदेश के कासगंज में गणतंत्र दिवस पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा ने हिंसकरूप ले लिया. इस विवाद में एक शख्स की मौत हो गई. गुस्साए लोगों ने शहर के कईअलग-अलग इलाकों में तोड़फोड़ और आगजनी की. कासगंज में कर्फ्यू लगा. मृतक चंदनगुप्ता के परिवार को मुख्यमंत्री ने मुआवजे का आश्वासन दिया.हिंसा भड़कने के बाद कासगंज में पुलिस26 जनवरी की सुबह कुछ हिंदूवादी संगठन तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे. जब वोमुस्लिम-बहुल इलाके बड्डू नगर से गुज़रे, तो उनकी कहासुनी हो गई. ये बात इतनी आगेबढ़ गई कि इलाके के लोगों ने यात्रा निकाल रहे लोगों पर पथराव शुरू कर दिया.पुलिस के मुताबिक पथराव के बाद ही हिंसा ने भीषण रूप ले लिया, एक शख्स की मौत हो गईऔर कई घायल हो गए. इलाके में घिरने के बाद यात्रा निकाल रहे लोग अपनी बाइक वहींछोड़कर भाग निकले थे. इसके बाद उनकी गाड़ियों पर भी पथराव किया गया.#Kasganjclashes: Shops and property vandalized. Police at the spotpic.twitter.com/0QyR1GEAuj— ANI UP (@ANINewsUP) January 27, 2018बड्डू नगर में ये घटना होने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली को घेर लिया औरखूब नारेबाजी की. एक स्थानीय पत्रकार अशोक कुमार ने बीबीसी को बताया कि इस घटना केबाद पथराव और आगजनी के अलावा फायरिंग भी हुई. इसी फायरिंग में चंदन गुप्ता की मौतहुई, जबकि नौशाद नाम का एक शख्स घायल हो गया.कासगंज में हुई आगजनीदेर शाम पोस्टमॉर्टम होने के बाद चंदन के अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों ने सड़ककिनारे खड़ी दो बसों और एक खोखे में आग लगा दी. करीब आधा दर्जन दुकानों में भी आगलगाए जाने की खबर है. ADM राकेश कुमार ने बताया कि ये यात्रा बिना किसी इजाज़त केनिकाली जा रही थी.आग बुझाते पुलिसवालेकिसने पहले भड़काऊ नारे लगाए, नहीं पताकासगंज में हुई हिंसा को लेकर तमाम तरह की बातें की जा रही हैं, लेकिन असली वजह कुछसाफ नहीं.विरोध प्रदर्शन करते लोगपुलिस के मुताबिक फिलहाल हालात कंट्रोल में हैं और कासगंज में कर्फ्यू लागू कर दियागया है. यहां पुलिसकर्मी और PAC जवान भारी तादाद में तैनात किए गए हैं. यूपी केसीएम योगी आदित्यनाथ ने चंदन के परिवार को मुआवजे का आश्वासन दिया है. चंदन कापरिवार ज़िद कर रहा था कि सीएम से आश्वासन मिलने के बाद ही अंतिम संस्कार कियाजाएगा.कर्फ्यू के बाद कासगंजसीएम योगी ने इस घटना की आलोचना करते हुए लोगों ने शांति बनाए रखने की अपील की है.घटना के बाद कासगंज पहुंचे एटा के बीजेपी सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि येप्री-प्लान्ड घटना है और न्याय मिलने तक वो चैन से नहीं बैठेंगे.कासगंज में सांसद राजवीर--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:कहानी उस जवान की, जिसे जानकर राष्ट्रपति कोविंद भी रोने लगेस्कूल बस पर हमले में 'मुस्लिमों' के पकड़े जाने का सच जान लो100 साल पहले बना दुनिया का सबसे नया धर्म, जिसमें कोई पुजारी नहीं होता