The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Communal clashes In Gujarat Vadodara During Ganesh Procession 13 Detained

गुजरात: वडोदरा में गणेश जुलूस के दौरान चले पत्थर, मस्जिद का शीशा टूटा, 13 हिरासत में

जब जुलूस पानीगेट इलाके के पास पहुंचा, तो दो समुदाय के लोगों के बीच बहस होने लगी. देखते ही देखते ये बहस पत्थरबाजी में बदल गई.

Advertisement
pic
30 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 30 अगस्त 2022, 08:41 PM IST)
Communal clashes in Vadodara; 13 detained
वडोदरा में हुई सांप्रदायिक झड़प (फोटो: PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गुजरात (Gujarat) के वडोदरा (Vadodara) शहर में 29 अगस्त की रात गणेश चतुर्थी की शोभयात्रा निकल रही थी. इस बीच दो समुदायों के बीच पथराव हो गया. इस झड़प में किसी को चोट नहीं आई. इस मामले में पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं दोनों समुदाय के लोगों के खिलाफ दंगा करने के आरोप में FIR दर्ज हुई है.

मस्जिद का शीशा टूट गया!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29 अगस्त की रात करीब सवा ग्यारह बजे पानीगेट दरवाज़े से शोभायात्रा निकल रही थी. ये दरवाज़ा शहर के मांडवी इलाके में पड़ता है, जो अमूमन सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील माना जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की तरफ से कहा गया,  

“शोभायात्रा के दौरान दो समुदाय के लोगों के बीच में बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते ये बहस पथराव में तब्दील हो गई. इसी झड़प में इलाके की मस्जिद के मेन गेट का शीशा टूट गया.” 

पुलिस की तरफ से ये भी बताया गया कि झड़प के तुरंत बाद IPC की धाराओं 143 (गैरकानूनी तरीके से जमा होना), 147 (दंगा), 336 (जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) और 295 (पूजा स्थल को अपवित्र करना) के तहत FIR दर्ज की गई.

पानीगेट दरवजवाली मस्जिद, वड़ोदरा; क्रेडिट्स ANI 

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मांडवी इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है और गश्त की जा रही है. जॉइंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस चिराग कोरडिया ने मीडिया को बताया कि अब हालात काबू में हैं और. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की गई है.

गुजरात में कुछ दिन पहले भी हुई सांप्रदायिक झड़प

इस मामले से पहले हाल ही में गुजरात में सांप्रदायिक झड़प की खबर आई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 अगस्त की शाम को गुजरात के भुज में दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव की स्थित बन गई थी. इसके दो दिन बाद ही भुज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा हुआ था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भुज के माधापुर इलाके में दूध बेचने वाले एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी. घटना की खबर फैलते ही गुस्साई भीड़ सड़कों पर उतर आई और एक धार्मिक स्थल और दुकानों में तोड़फोड़ की. बाद में हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सांप्रदायिक तनाव कम हुआ था.

वीडियो- बीजेपी विधायक ने पुलिस को दंगे की धमकी दी, वीडियो वायरल हो गया

Advertisement

Advertisement

()