मुजफ्फरनगर अभी बाकी है. 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों पर इसी नाम से डॉक्युमेंट्री बनीथी. एक बार फिर वेस्ट यूपी के इस जिले में सांप्रदायिक तनाव हो गया है. और वजह भीवही है. नया बांस मोहल्ले में दो समुदायों के बीच गुरुवार को झड़प हुई. दोनोंसमुदायों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की और पत्थर फेंके. ये सब हुआ क्योंकि एक समुदायके युवक ने दूसरे समुदाय की लड़की को छेड़ दिया था. झड़प की जानकारी मिलते ही कईथानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू में लिया. मौके से पुलिसको गोलियों के खोके भी मिले हैं. झड़प वाली जगह पर पहुंचे बीजेपी विधायक कपिल देवने सारा ठीकरा पुलिस के मत्थे फोड़ा. उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ की घटना की जानकारीपुलिस को पहले ही दे दी गई थी. लेकिन उनकी निष्क्रियता से तनाव बढ़ा. मुजफ्फरनगर केएसएसपी कृष्ण बहादुर सिंह का कहना है कि इतना बवाल मामूली सी बात पर हुआ है. सारेतथ्यों की जांच चल रही है. आगे कार्रवाई भी की जाएगी.