यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है. जिसकी तैयारी में नेता से लेकर मीडियापर्सन सब ऐसे तैयारी कर रहे हैं मानो बोर्ड का फाइनल पेपर हो. इसमें फेल हुए तो सबध्वस्त हो जाएगा. राजपाल यादव. फेमस कॉमेडी किंग. उनकी कॉमेडी देख कर हम सोफे से चूपड़ते हैं. आजकल अपना जलवा फिल्मों के बजाए पॉलिटिक्स में बिखेर रहे हैं. यूपी मेंसपा के अलावा एक और यादव परिवार ने पार्टी बनाई है. राजपाल के बड़े भाई हैं श्रीपालयादव और राजेश यादव. उन्होंने सर्व सम्भाव नाम से पार्टी बनाई है. जिसकेप्रचार-प्रसार में अपने राजपाल जुट गए हैं. गुरुवार को वो अपने भाइयों के साथ प्रेसकॉन्फ्रेंस के लिए लखनऊ में थे. उसमें उन्होंने कहा कि वो पार्टी के लिए प्रचारकरेंगे और वोट भी मांगेंगे. भइया घर की पार्टी है तो जिम्मेदारी तो राजपाल के कंधेपर भी आएगी न. राजपाल ने पार्टी के एजेंडे की बात तो करी. पर ये नहीं बताया किपार्टी कितनी सीट पर उमीदावारों को मैदान में उतारेगी. खैर ये सब तो बाद की बात है.आप पार्टी के एजेंडे पर फोकस कीजिए. सर्व सम्भाव जाति का भेदभाव मिटाते हुए सभीलोगों को बराबार अधिकार दिलाएगी. सारी पार्टियों की तरह ये पार्टी भी सभी को रोटी,कपड़ा और मकान देगी. अपने होमटाउन को पिछड़ा स्टेट होने के ठप्पे से बाहरनिकालेगी. किसानों की बेहतरी के लिए भी काम करेगी.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें बसपा ने कुरान पढ़ना शुरू कर दिया हैक्या इंदिरा गांधी को 'दुर्गा' कह कर पलट गए थे अटल बिहारी?इस तमिल नेता की वजह से इंदिरा गांधी बन पाईं PM!