The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Colombian military plane Hercules C 130 crashes during takeoff

कोलंबिया में सेना के 110 जवानों को ले जा रहा विमान क्रैश

कोलंबिया में सेना का एक विमान हादसे का शिकार हो गया. रक्षा मंत्री Pedro Sanchez ने कहा कि यह हादसा उस समय हुआ जब विमान प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भर रहा था.

Advertisement
pic
23 मार्च 2026 (अपडेटेड: 23 मार्च 2026, 11:07 PM IST)
Colombian military plane crash
कोलंबिया में सेना का विमान हादसे का शिकार हो गया. (फोटो- X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में 110 सैनिकों को लेकर जा रहा एयरफोर्स का जहाज क्रैश हो गया. कोलंबिया के प्यूर्टो लेगुइजामो (पुतुमायो) शहर से उड़ान भरते समय ये हादसा हुआ. हादसे में घायल या मृतकों के बारे में कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है. 

हादसे की वजह का भी पता नहीं चल पाया है. सेना की कई टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. कोलंबिया के रक्षामंत्री पेड्रो सांचेज ने हादसे की जानकारी देते हुए लोगों से अपील की है कि आधिकारिक जानकारी आने तक किसी भी तरह की अटकलें न लगाई जाएं.

एक्स पर पोस्ट करते हुए सांचेज ने कहा, 

गहरे दुख के साथ बता रहा हूं कि हमारी वायुसेना का एक हरक्यूलिस विमान प्यूर्टो लेगुइजामो (पुतुमायो) शहर से उड़ान भरते समय एक दुखद हादसे का शिकार हो गया. जहाज हमारी सुरक्षाबलों के जवानों को लेकर जा रहा था. सैन्य टीमें मौके पर पहुंच गई हैं, लेकिन अभी तक मृतकों की सही संख्या और हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

सांचेज ने आगे कहा कि पीड़ितों और उनके परिवारों की मदद के लिए सारे जरूरी इंतजाम कर दिए गए हैं. घटना की जांच की जा रही है. उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और लोगों से अपील की कि जब तक आधिकारिक जानकारी नहीं आ जाती, किसी भी तरह की अटकलें लगाने से बचें. 

pedro
पेड्रो सांचेज ने एक्स पर पोस्ट करके दी जानकारी. (X)

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकन कंपनी Lockheed Martin का बनाया C-130 Hercules विमान 110 सैनिकों को लेकर जा रहा था. कोलंबिया के दक्षिणी अमेजन इलाके में पेरू की सीमा के पास प्यूर्टो लेगुइजामो शहर से उड़ान भर रहा था. इसी दौरान वो क्रैश हो गया. 

हादसे में घायल और मृतकों की संख्या के बारे में जानकारी का इंतजार है. इस घटना को लेकर अमेरिकी रक्षा कंपनी लॉकहीड मार्टिन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

बोलिविया में भी गिरा था विमान

बता दें कि इसी साल फरवरी में बोलिवियाई वायु सेना का एक हरक्यूलिस प्‍लेन भी क्रैश हुआ था. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 15 लोग मारे गए और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. यह विमान करोड़ों रुपये के नोट लेकर जा रहा था और बोलिविया की राजधानी लापाज़ के पास एल-ऑल्टो शहर की एक बिजी रोड पर क्रैश हो गया. 

वीडियो: अमेरिका ने ईरान पर हमले रोकने का ऐलान किया, ट्रंप ने क्या कंडीशन रखी?

Advertisement

Advertisement

()