The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Colombia plane crash Only 4 Children survive, stay in jungle for 16 days

एमैज़ॉन के घने जंगलों में प्लेन क्रैश, सब मारे गए, सिर्फ चार बच्चे बच गए!

16 दिन से बच्चे घने जंगल में ही हैं. बारिश की वजह से बचाव अभियान में रुकावट आ रही है.

Advertisement
Colombian children found alive in jungle weeks after plane crash
प्लेन क्रैश में सबकी मौत, सिर्फ चार बच्चे बचे (Reuters photo)
pic
पुनीत त्रिपाठी
18 मई 2023 (अपडेटेड: 18 मई 2023, 12:53 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कोलंबिया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. 1 मई को एक प्लेन अराराक्वारा से सैन जोस डेल ग्वावियारे जा रहा था. पायलट ने इंजन में कुछ तकनीकी खराबी की जानकारी दी, जिसके बाद ये प्लेन क्रैश हो गया. क्रैश होकर प्लेन काक्वेटा के घने जंगलों में जा गिरा. इस प्लेन में कुल सात लोग सवार थे. जिनमें चार बच्चे थे. क्रैश में तीन लोग मारे गए. वहीं चारों बच्चों के बचने की ख़बर आई है. 

1 मई को इस घटना के बाद ही कोलंबिया सरकार और मिलिट्री ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन - 'ऑपरेशन होप' शुरू कर दिया था. बता दें, तीन बच्चों की उम्र 13 साल, 9 साल और 4 साल है. वहीं चौथे की उम्र सिर्फ 11 महीने है. कोलंबिया की चाइल्ड वेलवेयर एजेंसी ICBF ने कहा है कि बच्चों को ढूंढ लिया गया है और वो सही सलामत हैं.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इन बच्चों को मिलिट्री, फायरफाइटर्स और सिविल एविएशन अथॉरिटी के अधिकारियों ने कोलंबिया के जंगल से बचाया. वहीं बीबीसी की रिपोर्ट में एक पायलट ने बताया कि इन बच्चों को वहां के लोकल लोगों ने ढूंढा. हालांकि, तलाश कर रहे सैनिकों ने अब तक बच्चों को खुद नहीं देखा है.

बीबीसी के रिपोर्ट के मुताबिक इस सर्च ऑपरेशन में लगभग 100 सैनिकों को लगाया गया. दो हफ्ते की खोज के बाद क्रैश हुआ प्लेन मिला. काक्वेटा में मिले इस प्लेन में पायलट, को-पायलट और 33 साल की मैगडलेना मुकुटुय का शव मिला. वो हादसे के बाद लापता हुए 4 बच्चों की मां थीं.

सर्च ऑपरेशन में सैनिकों के साथ खोजी कुत्तों को भी काम पर लगाया गया. इन कुत्तों को हेयरबैंड, बच्चे के दूध पीने वाली बोतल और आधे खाए हुए फल मिले. सर्च टीम्स को इसके साथ लकड़ी और टहनियों से बना हुआ एक टेंपोरेरी शेल्टर भी मिला. कोलंबियन मिलिट्री के कर्नल जुआन होसे लोपेज़ ने कहा -

Image embed

मिलिट्री को लगा कि ये बच्चे और घने जंगल में जा रहे थे. उन्हें रोकने के लिए इन बच्चों की दादी की आवाज में हेलीकॉप्टर से ऑडियो मेसेज चलाए गए, जिसमें उन्हें एक जगह रुकने के लिए कहा गया. तेज़ बारिश की वजह से इस सर्च में लगातार बाधा आ रही है.  

प्रेसिडेंट पेट्रो ने क्या कहा?

कोलंबिया के प्रेसिडेंट गुस्तावो पेट्रो का कहना है कि क्रैश के बाद लापता हुए बच्चे मिल गए हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने एक ट्वीट कर दी. हालांकि, उन्होंने लिखा कि लंबी खोज के बाद उन्हें लोकेट कर लिया गया है. इसके बाद पूरे देश में तब कन्फ्यूजन फैल गया जब कोलंबियाई सेना ने कहा कि वो बच्चों से संपर्क नहीं कर सके हैं. उन्होंने बच्चों के बचने की बात की भी पुष्टि नहीं की.

बच्चों के पिता ने पहले कहा था कि वो हिम्मत नहीं हारने वाले हैं. उन्होंने एक लोकल रेडियो चैनल से कहा कि उनकी बहन एक महीने के लिए जंगल में गुम हो गई थी पर फिर वापस भी आ गई थी. वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना ये भी है कि प्रेसिडेंट पेट्रो बच्चों के जिंदा होने की झूठी उम्मीदें दे रहे हैं.

वीडियो: डीके शिवकुमार ने इंटरव्यू में राजदीप सरदेसाई को सब कुछ बता गए

Advertisement

Advertisement

()