क्रिकेट में इन दिनों एक दूसरे के रिकॉर्ड्स तोड़ने की होड़ लगी है. कभी रोहितशर्मा तो कभी विराट कोहली. तो अब नाम आया है न्यूजीलैंड के धांसू बैट्समेन कोलिनमुनरो का. कोलिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में 47 गेंदों पर100 रन जड़ दिए. मगर खास बात ये कि ये मुनरो का तीसरा टी-20 शतक है. अभी तक किसी भीबल्लेबाज ने टी-20 इंटरनेशनल्स में तीन शतक नहीं मारे थे.मुनरो ने 104 रन की पारी खेली.इंडिया के रोहित शर्मा के नाम दो शतक हैं. वहीं वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और एविललुइस के अलावा न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुल्लम के नाम भी दो- दो टी-20 शतक हैं.इसके अलावा मुनरो ने इस तीन मैचों की टी-20 सीरिज में एक रिकॉर्ड और अपने नाम किया.वो ये कि मुनरो ने सीरिज में 223 रन मारे और ये दो देशों के बीच टी-20 सीरिज मेंसबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है. IPL में मुनरो कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलतेहैं और इस सीजन में इस बल्लेबाज से टीम को काफी उम्मीद है.NEW WORLD RECORD!Congratulations Colin Munro on becoming the first player to score three T20Icenturies! #NZvWIpic.twitter.com/YcV35VHUQZ— ICC (@ICC) January 3, 20183 जनवरी को हुए इस मुकाबले की खास बात ये भी रही कि ये किवी टीम की अब तक की सबसेबड़ी टी20 जीत है. टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन बनाए और फिर विंडीज को119 रन से हरा दिया.न्यूजीलैंड की इस जीत के साथ ही वो ICC T-20 रैंकिंग में नंबर एक पॉजिशन पर भीपहुंच गई है. वहीं पाकिस्तान दूसरे और इंडिया तीसरे स्थान पर है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें-साउथ अफ्रीका की टीम से कोहली के खिलाफ खेलेगा ये हिंदुस्तानी मूल का लड़कादिल्ली की रणजी टीम को धोनी की ये तस्वीर देख शर्म से डूब मरना चाहिएवीडियो: देखिए हिटमैन रोहित शर्मा की साउथ अफ्रीका में क्या तैयारी हैइंडिया में पैदा हुए वो 5 बच्चे जो आगे चलकर इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलेवीडियो भी देखिए-