कोबरा ने कफ सिरप की बोतल निगल ली, सांप की हालत देख 'गंदगी पसंद' लोगों को जमकर सुनाया गया
वीडियो में दिख रहा है कि एक कोबरा नमी वाले क्षेत्र में है. उसके मुंह में कफ सिरप की बोतल है. बचाव दल वाले उसके मुंह से सिरप की बोतल निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

हम हमारे आसपास कूड़ा-कचरा फैलाते समय कभी नहीं सोचते हैं कि उससे किसको नुकसान हो सकता है. उदाहरण के लिए प्लास्टिक की थैलियां. उन्हें कई बार गायें खा जाती हैं. इससे उन्हें नुकसान होता है. लेकिन फिर भी लोग नहीं मानते. कूड़े के नुकसान से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. किसी ने कफ सिरप की एक बोतल खुले में फेंक दी. उसे एक सांप ने निगल लिया. बाद में वो उसे अपने मुंह से निकालने के लिए संघर्ष कर रहा था.
सांप के इस वीडियो को X पर सुशांत नंदा नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. सुशांत के बायो के अनुसार, वे एक भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी हैं. ये घटना भुवनेश्वर की है. बाद में सांप को स्नेक हेल्पलाइन के मेंबर्स ने बचाया. वीडियो में दिख रहा है कि एक कोबरा नमी वाले क्षेत्र में है. उसके मुंह में कफ सिरप की बोतल है. बचाव दल वाले सांप के मुंह से सिरप की बोतल निकालने की कोशिश कर रहे हैं.
दूसरे वीडियो में अधिकारियों की मदद से कोबरा को बचाया जा रहा है. लोग ताली बजा रहे हैं. और ‘भगवान शिव’ का जयकारा लगा रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए सुशांत नंदा ने लिखा है,
यह भी पढ़ें: Amazon से आए पैकेट से लहराता हुआ निकला सांप, कस्टमर ने वीडियो भी शेयर किया
3 जुलाई को शेयर किया गया वीडियो 1 लाख 29 हजार से ज़्यादा बार देखा गया है. एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा,
सिद्धार्थ नाम के यूजर ने लिखा,
अनमोल नाम के यूजर ने लिखा,
सांप के वीडियो को कई लोग जागरूकता के तौर पर भी देख रहे हैं. आप इस पूरी खबर पर क्या सोचते हैं, हमें कॉमेंट करके बताएं.
वीडियो: ‘सांप खाते हैं?’ चीन की मीरा ने हिंदी में गजब किस्से सुनाए, गाना गा शाहरुख खान पर क्या कहा?

.webp?width=60)

