CM योगी आदित्यनाथ का फैसला जान कर झूम उठेंगे कुकरैल नदी किनारे रह रहे लोग
यूपी के सिंचाई विभाग ने इस संबंध में अपनी तैयारी पूरी कर ली थी, अवैध घरों पर लाल निशान लगाकर. लेकिन अब CM Yogi Adityanath ने सोशल मीडिया पर बताया है कि कुकरैल नदी के किनारे बने घरों पर बुलडोजर कार्रवाई नहीं की जाएगी.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लखनऊ में पंतनगर, इंद्रप्रस्थनगर और कुकरैल नदी के किनारे बने मकान अब नहीं तोड़े जाएंगे. कुकरैल नदी के किनारे रिवर फ्रंट योजना के तहत अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा था. इसी के चलते कई मकानों पर लाल निशान भी बनाए गए थे. अभियान को लेकर इलाके के लोग चिंतित थे. लेकिन अब सीएम योगी ने कहा है कि जिन्होंने मकानों पर निशान लगाए हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी.
सीएम योगी ने X पर बताया है,
मुख्यमंत्री ने फ्लड प्लेन जोन के बारे में जानकारी देते हुए आगे लिखा,
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि रिवर बेड में अगर किसी की निजी भूमि पर भवन निर्माण होता है तो उन्हें उचित मुआवज़ा दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: "मुहर्रम के नाम पर...", CM योगी ने क्या कहा जो मुस्लिम नेता ने कांवड़ यात्रा बंद कराने की धमकी दे दी?
क्या था मामला?उत्तर प्रदेश सरकार कुकरैल रिवर फ्रंट योजना के तहत लखनऊ की कुकरैल नदी पर रिवर फ्रंट बना रही है. इसके लिए नदी के आस पास बने अवैध मकानों को चिह्नित किया गया था. घरों की निशानदेही की गई थी. कुछ वक्त पहले अकबरनगर में भी कुछ इसी तरह की कार्रवाई हुई थी. सालों से रह रहे लोगों को विस्थापित होना पड़ा था. उनके घरों पर बुलडोज़र चला. अब कुछ वैसी ही कार्रवाई पंतनगर में होने जा रही थी.
यूपी के सिंचाई विभाग ने इस संबंध में अपनी तैयारी पूरी कर ली थी, अवैध घरों पर लाल निशान लगाकर. बाद में नगर निगम की टीम पंतनगर का निरक्षण करने वाली थी. लेकिन घरों की निशानदेही के बाद लोनों ने इसका विरोध किया. खबरों के मुताबिक लोगों ने निशानदेही के बाद घरों के बाहर रजिस्ट्री की कॉपी के साथ एक पर्चा चिपकाया है. इस पर लिखा था,
लोगों का कहना था कि सरकार की अगर ऐसी कोई योजना है तो उनसे बात करे या मुआवज़ा दे.
वीडियो: लखनऊ के पंतनगर की इन महिलाओं की बात सुनेंगे योगी, मोदी?

.webp?width=60)

