हाथरस हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, कहा- साजिश का नतीजा है भगदड़
Hathras Stampede: यूपी के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने हाथरस हादसे पर कहा है कि लोग मरते रहे और सेवादार वहां से भाग गए.
.webp?width=210)
उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने हाथरस हादसे (Hathras Stampede) पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि शुरूआत में ‘सेवादारों’ ने इस मामले को दबाने की कोशिश की थी. लेकिन प्रशासन के पहुंचने के बाद वो वहां से फरार हो गए. उन्होंने कहा है कि जिम्मेवार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. और किसी को छोड़ा नहीं जाएगा. इस मामले की जांच के लिए एक SIT का गठन किया गया है. हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में आगे की जांच की जाएगी.
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,
"हाथरस में हुए हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई है. ये हादसा UP के साथ-साथ हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश से भी जुड़ा है. UP के 16 जनपदों के लोग थे जो इस हादसे के शिकार हुए. 121 मृतकों में 6 अन्य राज्य से थे. मारे गए लोगों में यूपी के अलावा 4 राजस्थान से, 1 मध्य प्रदेश से और 1 हरियाणा से थे. 31 लोग घायल हैं जो अगल-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं. सभी खतरे से बाहर हैं."
ये भी पढ़ें: क्यों हुआ हाथरस हादसा? व्यवस्था में क्या कमी रह गई थी? पूरा मामला जान लीजिए
सेवादारों ने धक्का दियाउन्होंने आगे कहा,
“चश्मदीद जो लोग वहां मौजूद थे. मैनें उनमें से ज्यादातर लोगों से बातचीत की है. वे सभी कह रहे हैं कि जो सज्जन वहां पर अपना उपदेश देने आए थे, कथा के बाद जैसे ही उनका काफिला निकला तो उन्हें छूने के लिए महिलाओं का एक दल आगे बढ़ा. उनके पीछे-पीछे भीड़ भी गई. सब एक-दूसरे पर गिरने लगे. सेवादार भी लोगों को धक्का देते रहे. प्रारंभ में इस मामले को दबाने की कोशिश की गई. लेकिन बाद में जब प्रशासन पहुंचा तो सेवादार वहां से भाग गए. इस घटना की तह में जाएंगे. सभी पहलुओं की जांच की जाएगी.”
CM योगी ने कहा कि राहत और बचाव के काम के बाद आयोजकों को बुलाया जाएगा. उनसे पूछताछ की जाएगी. और फिर हादसे के लिए जिम्मेवारी तय की जाएगी. उन्होंने आगे कहा,
FIR में क्यों नहीं है 'बाबा' का नाम"इस प्रकार की घटना केवल हादसा नहीं होती, हादसा है भी तो इसके पीछे कौन जिम्मेदार है. हादसा नहीं है ये साजिश है. तो ये कौन कर रहा है. सुनिश्चित करेंगे कि ऐसा दोबारा नहीं हो. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. कुछ लोग दुखद घटनाओं में भी राजनीति करते हैं. जो लोग निर्दोष लोगों के साथ खिलवाड़ करते हैं उनकी भी जवाबदेही तय की जाएगी."
इस मामले में जो FIR दर्ज हुई है. उसमें कथा करने वाले ‘बाबा’ का नाम नहीं है. इसपर योगी ने कहा कि शुरूआत में FIR में उन लोगों का नाम होता है जो परमिशन के लिए आवेदन देते हैं. उन्होंने कहा कि कुंभ जैसे बड़े-बड़े आयोजन कराए गए हैं. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. CM ने आगे बताया कि प्रथम दृष्ट्या प्रशासन मानता है कि धार्मिक आयोजनों की जिम्मेदारी सेवादार उठाएंगे. सेवादारों को प्रशासन के साथ मिलकर लोगों को अस्पताल पहुंचाना चाहिए था. लेकिन लोग मरते रहे और सेवादार वहां से भाग गए.
वीडियो: Hathras Stampede: 'दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा..' हाथरस हादसे पर CM योगी का सख्त आदेश

