The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • CM Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav on Umesh Pal Murder Case

अतीक़ अहमद पर विधानसभा में CM योगी और अखिलेश भयंकर लड़ पड़े

योगी बोले- माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा.

Advertisement
yogi-akhilesh-atiq-ahmed
अखिलेश यादव और CM योगी आदित्यनाथ (फोटो - यूपी विधान सभा के यूट्यूब चैनल से)
pic
सोम शेखर
25 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 25 फ़रवरी 2023, 01:46 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राजू पाल मर्डर केस के गवाह उमेश पाल की हत्या को लेकर 25 फरवरी की विधानसभा कार्यवाही में गदर कट गया. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विपक्षी दल के नेता अखिलेश यादव भिड़ गए. अखिलेश यादव ने राज्य की क़ानून-व्यवस्था की निंदा की, तो आदित्यनाथ उनपर बरस पड़े. मुख्यमंत्री योगी ने अखिलेश पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार माफ़ियों की सरपरस्त थी. माफ़ियाओं को पोसती है और अपनी पार्टी से मंच देती थी.

सपा का पोषित माफ़िया है अतीक़ अहमद- CM योगी

यूपी विधानसभा का बजट सेशन चल रहा है. छठे दिन की कार्यवाही शुरू ही उमेश पाल हत्याकांड से हुई. विपक्षी नेता अखिलेश यादव ने कहा,

Embed

अखिलेश के इस बयान पर CM योगी ने जवाब देते हुए कहा -

Embed

इस बात पर अखिलेश यादव ने उन्हें टोका. अखिलेश ने पूछा कि वो नाम क्यों नहीं ले रहे हैं? यहां वो राजू पाल के बारे में बात कर रहे थे, जो बसपा के सदस्य थे. अखिलेश ने आरोप लगाए कि भाजपा का बसपा से गठजोड़ है, इसलिए वो उनका नाम नहीं ले रहे हैं. इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा,

Embed

इसके बाद विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया. CM योगी लगातार समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते रहे कि वो पेशेवर अपराधियों और माफ़ियाओं को शह देते हैं. समाजवादी पार्टी और अतीक़ अहमद के संबंध बताए. कब-कब पार्टी ने टिकट दिया, गिना दिया. सदन में भरपूर हो-हल्ला हुआ. सपा नेताओं ने नारेबाज़ी की.

दरअसल शुक्रवार, 24 फरवरी को बसपा विधायक रहे राजू पाल (Raju Pal) के मर्डर केस के मुख्य गवाह उमेश पाल (Umesh Pal) की हत्या कर दी गई. उनकी सुरक्षा में दो गनर भी थे, जिनमें से एक की मौत हो गई है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है.

वीडियो: UP पुलिस ने अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम की करीब 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर दी

Advertisement

Advertisement

()