तमिलनाडु की सीएम जयललिता अस्पताल में हैं. 'अम्मा' की लंबी उम्र और ठीक होने कीदुआएं हो रही हैं. लोग जयललिता के मरने की अफवाहों से परेशान हैं. हाईकोर्ट कोअस्पताल से कहना पड़ रहा है कि सेहत का रोज अलर्ट जारी कीजिए. इन सबके बीच लोग सवालये कर रहे हैं कि जब जयललिता इतने दिनों से अस्पताल में हैं, तो तमिलनाडु को संभालकौन रहा है? जवाब है शीला. दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित नहीं, रिटायर्ड IASऑफिसर शीला बालाकृष्णन. बताते हैं कि इस वक्त तमिलनाडु को संभालने का काम शीला कररही हैं. यहां तक कि राज्य के बड़े मंत्री भी सारे काम शीला बालाकृष्णन से पूछकर कररहे हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, जयललिता को शीला पर बहुत ही ज्यादायकीन है. वजह है शीला का एटीट्यूड और काबिलियत. बताते हैं कि शीला की मर्जी के बिनातमिलनाडु प्रशासन का पत्ता तक नहीं हिलता है. इन दिनों तमिलनाडु सरकार के मंत्री,अधिकारी दो वजहों से अपोलो अस्पताल जाते हैं. एक जयललिता का हाल-चाल लेने. दूजाशीला बालाकृष्णन से निर्देश लेने. शीला बालाकृष्णन इन दिनों अस्पताल से ही सब कुछसंभाल रही हैं.शीला बालाकृष्णन के साथ जयललिताकौन हैं शीला बालाकृष्णन? 1976 IAS बैच से हैं. केरल के तिरुअनंतपुरम की रहने वालीहैं. साल 2014 में IAS गीरी से रिटायर हुई थीं. बाद में सीएम जयललिता की ऑफिशियलएडवाइजर बन गईं. जयललिता से शीला के संबंध साल 2002 से बने. तब शीला मुख्यमंत्री कीसेक्रेटेरियट में थीं. शीला के पति आर बालाकृष्णन भी IAS भी हैं. बताते हैं कि शीलाअपने पति से दो कदम आगे चलते हुए जयललिता की करीबी बनी हैं. जयललिता जब जेल में थींऔर पनीरसेल्वम तमिलनाडु संभाल रहे थे, तब यही शीला थीं जिनसे पूछकर पनीरसेल्वमफैसले लेते थे.बता दें कि इसके अलावा एक लेडी और हैं. जो इस वक्त जयललिता के बीमार रहने के दौरानतमिलनाडु में काफी एक्टिव हैं. वो हैं शशिकला. सालों से जयललिता के साथ हैं. पहलेभी खबरों में रही हैं.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें...जब दीपन ने जयललिता को धकियाया, पीटा और नीचे गिरा दियातमिलनाडु: करप्शन का कालीन और मुफ्तमाल का खेला