The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Close aide of Sonia Gandhi Congress leader Tom Vadakkan joins Bharatiya Janata Party

BJP में वो बड़ा कांग्रेस नेता आया जो तंज कसता था - BJP जॉइन करके सारे अपराध माफ हो जाते हैं

सोनिया गांधी के करीबी और सलाहकार रहे हैं ये नेता. अब मोदी की तारीफ कर रहे.

Advertisement
pic
14 मार्च 2019 (अपडेटेड: 14 मार्च 2019, 08:40 AM IST)
Img The Lallantop
कांग्रेस नेता टॉम वडक्कन बीजेपी में आए.
Quick AI Highlights
Click here to view more
अब देश में चुनाव है तो पार्टियों में आवभगत और जावभगत लगी ही रहेगी. इस कड़ी में बीजेपी ने कांग्रेस को एक तगड़ा झटका दिया है. कांग्रेस के बड़े नेता और प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने बीजेपी में आ गए हैं. टॉम कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी और उनके सलाहकार रहे हैं. उनके ट्विटर अकाउंट को खोलिए तो उसमें अभी भी कांग्रेस प्रवक्ता, पूर्व सेक्रेटरी एआईसीसी वगैरह लिखा है. दो दिन पहले ही उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा का पहला ट्वीट रिट्वीट किया था. 7 मार्च को ही वो यूपी में हुए जूता कांड को लेकर बीजेपी पर बरसे थे. बाकि पीछे चलेंगे तो उन्होंने नरेंद्र मोदी और बीजेपी की लानत-मलानत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. पर अब वो पीएम मोदी को धन्यवाद दे रहे हैं. मसीहा बता रहे हैं. यही राजनीति है. टॉम ने कांग्रेस छोड़ने की वजह भी बताई. वो बोले -
मैंने बड़े दुख के साथ कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया. वजह पाकिस्तानी आतंकियों के पुलवामा पर अटैक पर जो कांग्रेस का रुख रहा, उसने मुझे दुखी किया. जब आप सेना पर सवाल खड़े करते हो तो ये बहुत बुरा है. इसीलिए मैंने कांग्रेस छोड़ी है. ये विचारधारा की बात नहीं है, देश की बात है. कोई पार्टी देश के खिलाफ बात करे तो मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा था. प्रधानमंत्री ने जो काम किए, उन्हें कैसे धूमिल करने की कोशिशें हुईं. कांग्रेस पार्टी के लिए मैंने जवानी के 20 साल दिए हैं. मगर परिवारवाद की राजनीति एक हद तक पहुंच गई है. ये कार्यकर्ताओं के लिए निराशा वाला था. ये आत्म सम्मान वाले कार्यकर्ताओं के लिए अच्छा नहीं है. इसीलिए मैं अब बीजेपी में हूं. मैं अमित शाह और पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे अपने यहां जगह दी.
तो अभी धन्यवाद दे रहे टॉम कल तक क्या बोल रहे थे, उसको एक नजर देख लीजिए - Capture जी हां, वो यही कह रहे थे कि एक बार आप बीजेपी जॉइन कर लीजिए, आपके सारे पाप, अपराध धुल जाते हैं. तो कल तक ये तंज था. आज सत्य हो गया है. वाह री राजनीति.
लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Advertisement

Advertisement

()