The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Climate change is turning the ancient human remains into black slime

क्लाइमेट चेंज ने तो उनको भी नहीं छोड़ा जो हजारों साल पहले मर गए थे

क्योंकि स्किन बैक्टीरिया सुपरचार्ज्ड हो गए हैं, वजह नमी है.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशीष मिश्रा
7 नवंबर 2016 (Updated: 7 नवंबर 2016, 01:09 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
दुनिया की सबसे पुरानी ममियां जो आज से 7000 साल पहले दफनाई-बचाई गईं थीं. अब जाकर खराब होने लगी हैं. वजह जलवायु परिवर्तन है. ये ममियां उत्तरी चिली में दफन थीं. एक रेगिस्तान में. अब वो काले कीचड़ सी हुई जा रही हैं. वैज्ञानिक कहते हैं इसकी वजह बढ़ती नमी है. जिसके कारण संरक्षित ममीज की स्किन पर बैक्टीरिया बढ़ गए हैं और उनके कारण ममीज गलने लगी हैं.
पिछले दशक में ममियों का बिगड़ना ज्यादा हुआ है. काले गीले धब्बे भी ज्यादा नजर आने लगे हैं. डेली मेल की खबर के मुताबिक़ उस एरिया में नमी ने स्किन बैक्टीरिया को 'सुपरचार्ज्ड' कर दिया है, अब वैज्ञानिक लगे हैं कैसे इससे निपटें.
आपको याद होगा सन 2014 में चिली और ममी का नाम तब भी आया था, जब एल लुछो समुद्रतट पर मोरो डे एरिका की तलहटी में सबसे पुरानी ममी मिली थी. तब उसे स्कूली स्टूडेंट्स के एक ग्रुप ने खोजा था. एक अप्रैल को 8.2 तीव्रता का भूकंप आया. भूस्खलन हुआ. एस्कुएला अमेरिका स्कूल के बच्चे खुदाई कर रहे थे तब उनको ममी मिली. ये छिनछोरो सभ्यता की ममीज थीं. ममीज का मतलब तो जानते हैं न? मरी बॉडी को लेप-वेप लगाकर उसे सालों तक सुरक्षित रखने की प्रक्रिया को ममी बनाना कहा जाता है. ममी की खोज-शुरुआत प्राचीनकाल के मिस्र में हुई थी, मिस्र के लोग और बाकी देशों में लोग सगे वालों और प्यारे जानवरों के मरने पर उनकी ममी बनवाकर उन्हें सालों तक संभाल कर रखते थे. मिस्र में बहुत ममीज हैं, एक मिलियन से ज्यादा ममी हैं. इत्ती में तो कस्बा बस जाए बेइ! पूरी दुनिया में अठे-उठे आदमी और जानवरों की ममी मिलती रहती हैं. इत्ती बनती काहे थीं जानते हो? उनको लगता था, मरे हुओं का पुनर्जन्म होगा, और वो वापिस इसी बॉडी में आ जाएंगे. अच्छा पूछो ममी को ममी काहे कहते हैं? हमारे चचा थे एक, बड़ा मजाक उड़ाते जीते बाप को डैड कहते हो. मरी लहास के नाम पर अम्मां को मम्मी कहते हो. लेकिन नहीं ममी के पीछे का लॉजिक है. और उसका कनेक्शन मिस्त्र से नहीं अरब से है. अरबी में मुमिया का अर्थ होता है मोम या तारकोल के लेप से सुरक्षित रखी गई चीज. उसी से बना है ममी. छिनछोरो ममीज साउथ अमेरिकन छिनछोरो कल्चर से जुड़ी हैं. इनकी अभी हालत कैसी हो गई है, यहां देखिए. 267EE4CF00000578-0-The_head_and_torso_of_a_Chinchorro_mummy_at_San_Miguel_de_Azapa_-a-2_1425984868579 267EE4D300000578-2987886-The_skin_on_the_head_of_this_Chinchorro_mummy_at_the_San_Miguel_-a-2_1425986994617 39CA3A9900000578-3879760-image-m-17_1477654942259 39CA3A7D00000578-3879760-image-a-9_1477654185542

Advertisement

Advertisement

()