The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • clerk booked for 11 crore scam fake death certificate seoni mp

किसी को सांप से कटवाया, किसी पर बिजली गिरवाई, क्लर्क ने 279 लोगों को 'मारकर' गजब घोटाला किया!

ऐसा घोटाला कि सुनकर दिमाग चकरा जाएगा.

Advertisement
clerk booked for 11 crore scam fake death certificate seoni mp
सिवनी जिले का तहसील कार्यालय केवलारी (फोटो-आजतक)
pic
ज्योति जोशी
19 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 19 नवंबर 2022, 12:44 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में करोड़ों रुपयों के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है (Clerk booked MP Seoni Scam). यहां एक सरकारी क्लर्क पर आरोप है कि उसने 279 लोगों के नकली डेथ सर्टिफिकेट बनाए. कागजों पर इतने लोगों को मृत दिखाकर आरोपी ने करीब 11 करोड़ रुपये का घोटाला किया है. ये स्कैम करीब दो साल से चल रहा था और किसी को कानोेें कान खबर नहीं हुई.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना जिले के केवलारी की है. यहां तहसीलदार के कार्यलाय में सचिन दहायत नाम का शख्स क्लर्क के रूप में काम करता था. वो यहां अकाउंट सेक्शन देखता था. आरोप है कि सचिन ने कागजों पर जिंदा लोगों को मरा हुआ दिखाया और उनके नाम पर पैसे हड़प लिए. कुछ नाम फर्जी भी थे.

नियम के हिसाब से जब भी किसी किसान या गरीब व्यक्ति की मौत पानी में डूबने, सांप के जहर, बिजली गिरने या इस तरह के दूसरे कारणों से होती है तो सरकार की तरफ से उसे मुवाअजा या राहत राशि दी जाती है. सरकार के राजस्व विभाग की ओर से. आरोपी ने इसी का फायदा उठाया.

उसने कथित तौर पर राजस्व विभाग के पोर्टल पर ऐसे ही फर्जी मामले अपलोड किए. लोगों को मरा बताकर उनके नाम से फर्जी आदेश बनावाया गया और सरकार से 4-4 लाख रुपये की राहत राशि अप्रूव करा ली गई. आरोप है कि उसने आठ अलग-अलग बैंक खातों में कुल 11 करोड़ 16 लाख रुपये डलवाए.

आरोपी क्लर्क सस्पेंड

केवलारी के तहसीलदार हरीश लालवानी ने आजतक को बताया-

Image embed

कैसे सामने आया  घोटाला?

हाल ही में राजस्व विभाग में ऑडिट हुआ था. तभी घोटाला सामने आया. ऑडिट में ऐसे 40 बैंक खातों का खुलासा हुआ जिनमें दो-तीन बार राहत राशि के पैसे डाले गए. कुल 8 बैंकों के ऐसे 40 खातों को होल्ड कर दिया गया है. राजस्व विभाग के पोर्टल पर अपलोड आदेश पत्र में लेटर पैड, सील और साइन सब कुछ फर्जी निकला.

देखें वीडियो- दिल्ली आबकारी घोटाला के बाद बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर अब किस घोटाले का आरोप लगाया?

Advertisement

Advertisement

()