लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग हो रही है. चौथेचरण के लिए बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6,महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 13, राजस्थान की 13, और पश्चिमबंगाल की 8 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इस बीच पश्चिम बंगाल के आसनसोल से खबर आ रहीहै कि बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई. इस झड़प को शांत करनेके लिए पुलिस को लाठियां भी चलानी पड़ी. ये हंगामा उस वक्त शुरू हुआ जब आसनसोल केबूथ नंबर 199 पर बीजेपी सांसद और उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो पहुंचे. उनके पहुंचते हीटीएमसी कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया. यहां तक कि हंगामे के बीच उनकी गाड़ीपर हमला भी किया गया. जिसमें उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए.West Bengal: BJP MP candidate from Asansol, Babul Supriyo's car vandalised inAsansol. A TMC polling agent says, there is no BJP polling agent here.pic.twitter.com/kBNmpXCvPD— ANI (@ANI) April 29, 2019 ये विरोध उस वक्त शुरू हुआ जब आसनसोल से सांसद औरबीजेपी के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो बूथों का मुआयना कर रहे थे. बूथ पर बाबुलसुप्रियो की मौजूदगी देखकर टीएमसी कार्यकर्ता भड़क गए और उनका विरोध करने लग गए.इसी विरोध के बीच किसी ने उनके गाड़ी पर हमला कर दिया, जिसमें उनकी गाड़ी के शीशेटूट गए.#WATCH Clash between TMC workers and security personnel at polling booth number199 in Asansol. A TMC polling agent said, 'no BJP polling agent was present atthe booth.' BJP MP candidate from Asansol, Babul Supriyo's car was alsovandalised outside the polling station. pic.twitter.com/goOmFRG96L— ANI (@ANI) April 29, 2019 पोलिंग बूथ के बाहर हंगामे को देखते हुए पुलिस कोलाठीचार्ज तक करना पड़ा. आरोप ये भी है कि बीजेपी कार्यकर्ता जब नारेबाजी कर रहे थेतभी कुछ लोगों ने उनपर बम से हमला कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव हैऔर फोर्स की तैनाती की गई है.#WATCH Clash between TMC workers and QRF and security personnel outside pollingbooth number 125-129 in Asansol, after disagreement erupted between BJP & CPI(M)workers after TMC workers insisted on polling despite absence of central forces.#WestBengal pic.twitter.com/wmTE97gY4i— ANI (@ANI) April 29, 2019 वैसे ये पहला मौका नहीं है जब आसनसोल से हिंसा कीखबरें आई हो, विधानसभा चुनाव के दौरान भी आसनसोल से हिंसा की कई खबरें आई थीं.--------------------------------------------------------------------------------