एक मशीन की आत्मकथा
क्रिस गेल के क्रिकेट को हर किसी ने देखा है. यूट्यूब पे उनके छक्के एक के बाद एक देखे जाते हैं. वो असल में क्या हैं, किसी को नहीं पता. अब पता लगेगा.
Advertisement

फोटो - thelallantop
वो कहते हैं न, जो चौका उड़ते हुए जाए उसे छक्का कहते हैं. 1.88 मीटर लम्बी, 98 किलो भारी देह लिए और 1.4 किलो भारी बल्ला पकड़े जब क्रिस गेल बैटिंग कर रहे होते हैं तो आर या पार वाली ही नौबत होती है. आर तो चौका और पार तो छक्का.
गेंदों को जितनी निर्ममता से गेल मारते हैं उतनी निर्ममता से तो कोई मशीन में गन्ना पेरने को नहीं पेलता. हालांकि बॉलर और गन्नों दोनों ही का निकलता गिलास भर जूस ही है.
Gayle gesturing the final attack
क्रिस गेल यानी टेस्ट मैच की पहली गेंद पर छक्का मारने वाला एकमात्र क्रिकेटर. क्रिस गेल यानी इंटरनेशनल टी-20 सेंचुरी ठोंकने वाला पहला खिलाड़ी. क्रिस गेल यानी वर्ल्ड कप में 200 रन मारने वाला पहला प्लेयर. क्रिस गेल यानी सबसे सबसे तेज़ डबल सेंचुरी मारने वाला इंसान. क्रिस गेल यानी वो जिसने सबसे ज़्यादा टी-20 छक्के मारे हैं, और 2-2 टेस्ट ट्रिपल सेंचुरी मारी हैं. क्रिस गेल यानी वो जिनकी जून में किताब आ रही है.

क्रिस गेल के बारे में एक अजीब सी मिस्ट्री है. खुद को शर्मीला कहने वाला क्रिस गेल कैसे जीता है. वीडियो गेम का चरसी है. रात भर पार्टी करता है. लड़कियों, शराब, महंगे कपड़े, चमकीले चश्मे, लाउड म्यूज़िक, तड़क-भड़क से घिरा रहने वाला आदमी जो मन चाहने पर किसी भी बॉलर की बॉलिंग फिगर्स को तहस-नहस कर सकता है, कैसे शर्मीला हो सकता है?

किंग्स्टन में बचपन में दुबला-पतला रहने वाला लड़का जो टिन की छत वाले घर में रहता था और खाली बोतलें बेच-बेच कर खाना खरीदने का जुगाड़ करता था आज ट्विटर और इन्स्टाग्राम पर क्रिकेटरों की जमात में राज करता है.

Gayle on Instagram
गेल की ये किताब छापने वाली है पेंगुइन पब्लिशिंग हाउस. इस किताब का नाम सच को आईना दिखाने जैसा है - Chris Gayle: The Six Machine.
किताब आएगी 2 जून 2006 को.

.webp?width=60)

