The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Chris Gayle first batsman to hit 500 sixes in ODI cricket

क्रिस गेल के बल्ले को ऐसा क्या हो गया कि अब सिंगल भी छक्के के लिए जा रहे हैं?

वो भी तब जब रिटायरमेंट की घोषणा कर चुके हैं.

Advertisement
pic
1 मार्च 2019 (अपडेटेड: 1 मार्च 2019, 05:42 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
क्रिस गेल ने जब से ये ऐलान किया है कि 2019 के वर्ल्ड कप के बाद वो वनडे क्रिकेट नहीं खेलेंगे, एक भूत उनके बल्ले पर सवार हो गया है. भूत इसलिए क्योंकि इस विंडीज प्लेयर ने इंग्लैंड का भूत उतार दिया है. 5 वनडे मैचों की सीरीज के चौथे ही मैच में टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी है. दो सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी मार चुके हैं और वनडे क्रिकेट में 10,000 रन भी पूरे कर लिए हैं. वेस्टइंडीज से ब्रायन लारा के बाद गेल ही वो क्रिकेटर हैं जिनके नाम इतने रन बने हैं. गेल इसी फॉर्म में रहे तो वो लारा के 10,405 रनों के निशान को भी पार कर जाएंगे. 28 फरवरी को भी गेल ने 97 गेंदों में 162 रन मार दिए. हालांकि वेस्ट इंडीज की टीम इंग्लैंड के स्कोर 418/6 से 29 रन दूर रह गई औऱ ये मैच हार गई. मगर क्रिस गेल ने अपनी पारी से धुआं धुआं कर दिया. गेल ने 14 गगनचुंबी छक्के औऱ 11 चौके जड़े. इसी के साथ क्रिस गेल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा यानी 506 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. अकेले वनडे क्रिकेट में गेल ने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं जो दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं. वनडे में सबसे ज्यादा छक्के पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम हैं. अफरीदी के नाम 351 छक्के मारने का रिकॉर्ड है. वीडियो देखिए- इंग्लैंड के खिलाफ जिस मैच में क्रिस गेल ने ये पारी खेली है, वो भी अपने आप में खास है. पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवरों में 418 रन मार दिए. इसमें जेम्स बेयरस्टो के 56, एलेक्स हेल्स के 82, इयन मोर्गन के 103 औऱ जोस बटलर के 150 रनों की पारियां शामिल थीं. जवाब में जब वेस्टइंडीज के क्रिस गेल बल्ला लिए मैदान पर उतरे तो रनों की बाढ़ आ गई. मैच में दोनों टीमों की तरफ से कुल 46 छक्के पड़े जो वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा है. पिछला बेस्ट 2013 का इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मैच का है. गेल ने 14 छ्क्के और इंग्लैंड के बटलर ने 12 छक्के मारे हैं.

Advertisement

Advertisement

()