भारतीय सीमा में घुसे चीन के सैनिक को सेना ने हिरासत में लिया
इस बात की जांच हो रही है कि वह किन हालात में भारतीय सीमा में घुस आया.
Advertisement

भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख के चुशूल सेक्टर में गुरुंग पहाड़ी के पास एक चीनी सैनिक को पकड़ा. (सांकेतिक फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारतीय सेना ने शुक्रवार, 8 जनवरी की सुबह पूर्वी लद्दाख के चुशूल सेक्टर में गुरुंग पहाड़ी के पास एक चीनी सैनिक को पकड़ा. इनपुट्स के अनुसार, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) का सैनिक रास्ता भटक गया था और अनजाने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया था.
इंडिया टुडे के शिव अरूर की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी के इस सैनिक को या तो आज (9 जनवरी) या रविवार (10 जनवरी) को उन परिस्थितियों की जांच के बाद वापस भेजा जा सकता है, जिसमें वह भारतीय क्षेत्र में घुस आया था. बॉर्डर पर चीनी सैनिक को वापस करने के लिए औपचारिकताएं चल रही है. भारतीय सैनिकों ने इस घटना की सूचना चीन के वरिष्ठ कमांडरों को दे दी है. दोनों ओर से वरिष्ठ सैन्य अफसर एक दूसरे के संपर्क में हैं.
एक आधिकारिक बयान में भारतीय सेना ने कहा है कि चीनी सैनिक को शुक्रवार तड़के भारतीय क्षेत्र में पकड़ा गया. भारतीय सेना ने उसे हिरासत में ले लिया. उससे पूछताछ की गई. अक्टूबर 2020 में भी घुसा था चीनी सैनिक इससे पहले अक्टूबर 2020 में भी भारतीय सैनिकों ने एक चीनी सैनिक को पकड़ा था. इस चीनी सैनिक की पहचान कॉरपोरल वांग या लॉन्ग के रूप में हुई थी. इस सैनिक को लद्दाख के डेमचोक में पकड़ा गया था. इस पीएलए सैनिक के पास सिविल और सैन्य दस्तावेज मिले थे. इस ऑफिसर को औपचारिकताएं करने के बाद चीनी अफसरों को सौंप दिया गया था. सीमा पर जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए भारत और चीन के बीच सैन्य कमांडर लेवल की कई दौर की बातचीत हो चुकी है. चीन चाहता है कि पहले भारत रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उन चोटियों से पीछे हट जाए जिनपर दिसंबर महीने में उसका कब्जा हुआ था, वहीं, भारत एलएसी पर अप्रैल 2020 से पहले की यथास्थिति बहाल करने की मांग कर रहा है. LAC के दोनों ओर भारत और चीन के सैनिक पिछले साल से ही तैनात हैं. अप्रैल में कुछ चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में अतिक्रमण की कोशिश की थी जिसका भारत ने जवाब दिया था. बाद में 15 जून को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने धोखे से भारतीय सैनिकों पर गैर-परंपरागत हथियारों से हमला कर दिया था, जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे.Official Army statement confirms my newsbreak: https://t.co/AK03r6dxmj pic.twitter.com/DqUMHtmcFf
— Shiv Aroor (@ShivAroor) January 9, 2021

