The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • chinese humanoid robot attacks worker during testing in chinese factory

टेस्टिंग के दौरान रोबोट ने किया कर्मचारी पर हमला, इंटरनेट बोला - 'रोबोट के बिगड़ने की हो गई शुरुआत'

फैक्ट्री के कर्मचारी रोबोट का परीक्षण कर रहे थे. अचानक रोबोट में कुछ खराबी आ गई जिससे वो हिंसक होकर अपने हाथ-पैर फड़फड़ाने लगा.

Advertisement
chinese humanoid robot attacks worker during testing in chinese factory
ह्यूमनॉइड रोबोट (PHOTO-Ai)
pic
मानस राज
8 मई 2025 (अपडेटेड: 8 मई 2025, 03:02 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

साल 2015 में एक मूवी आई थी, अवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन. इस मूवी में टोनी स्टार्क का बनाया हुआ रोबोट अल्ट्रॉन बेकाबू हो जाता है. वो खुद से फैसले लेने लगता है. मूवी को देखकर लोगों के मन में सवाल आया कि भविष्य में अगर एआई या ऐसे मानव रोबोट बेकाबू हो गए तो क्या होगा? और अब ऐसा ही एक वाकया चीन से सामने आया है. यहां एक ह्यूमनॉइड रोबोट (Humanoid Robot)) टेस्टिंग के दौरान बेकाबू हो गया. इस दौरान रोबोट ने एक कर्मचारी पर हमला कर दिया.

NEXTA TV के X हैंडल पर साझा की गई क्लिप में एक यूनिट्री H1 ह्यूमनॉइड रोबोट एक क्रेन से लटका हुआ दिखाई दे रहा है. जब फैक्ट्री के कर्मचारी इसका परीक्षण कर रहे थे, अचानक रोबोट में कुछ खराबी आ गई जिससे रोबोट हिंसक हो गया. वीडियो में वह अपने हाथ-पैर फड़फड़ाता रहा है, और अपने स्टैंड को और घसीटने लगता है. इससे कंप्यूटर और बाकी सामान फर्श पर गिर जाते हैं. इसके बाद एक व्यक्ति जल्दी से रोबोट को काबू करने की कोशिश करता है. 

Image embed

एक्स पर इस वीडियो को करीब दो लाख बार देखा जा चुका है, इस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आई हैं. एक यूजर ने लिखा 

Image embed

एक दूसरे यूजर ने लिखा

Image embed

एक अन्य यूजर ने टिप्पणी करते हुए बताया,

Image embed

इससे पहले अप्रैल में, बीजिंग में हाफ-मैराथन के दौरान पहली बार इंसानों के साथ दौड़ रहे ह्यूमनॉइड रोबोट का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब चर्चा में रहा. इस इवेंट में 20 प्रतियोगियों ने ह्यूमनॉइड रोबोट को मैदान में उतारा था. टीमों ने अपने रोबोट को बॉक्सिंग ग्लव्स, जूते और यहां तक ​​कि एक हेडबैंड भी पहनाया जिस पर चीनी भाषा में ‘बाउंड टू विन’ लिखा था. एक टीम ने अपने रोबोट को इस तरह बनाया था कि वह मुस्कुराने और पलक झपकाने लगा. इससे वो बिल्कुल असली इंसान जैसा दिख रहा था. 

(यह भी पढ़ें: 'iPhone बंद होने वाला है... ' Apple के बड़े अधिकारी ने अमेरिकी सरकार को ये बताया है)

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन सिंदूर को कैसे अंजाम दिया

Advertisement

Advertisement

()