The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Chinese apps banned but Indian employees working in these companies caught in crossfire

चीन के ऐप तो बैन हो गए, पर उन भारतीयों का क्या जो इनमें काम करते हैं

चीनी ऐप के कर्मचारियों में घबराहट है.

Advertisement
pic
30 जून 2020 (अपडेटेड: 30 जून 2020, 12:26 PM IST)
Img The Lallantop
भारत सरकार ने टिकटॉक सहित 59 चाइनीज ऐप को बैन किया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत 59 चाइनीज़ ऐप्स को बैन कर दिया है. सरकार ने इसके लिए प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी का हवाला दिया है. इनमें टिकटॉक, हेलो, शेयरइट, क्लब फैक्ट्री, यूसी न्यूज, वी चैट, लाइकी, न्यूजडॉग जैसे नाम भी शामिल है. जो भारत में काफी लोकप्रिय हैं. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, टिकटॉक में भारत के 12 करोड़, यूसी ब्राउजर के 13 करोड़, शेयरइट के 40 करोड़ और हेलो के 5 करोड़ एक्टिव यूजर हैं. ये ऐप तो बैन हो गए, लेकिन इसका एक दूसरा पक्ष भी है. इन ऐप्स के भारत में मौजूद ऑफिस. और वहां काम करने वाले हज़ारों भारतीय कर्मचारी. चाइनीज ऐप के भारतीय कर्मचारियों में घबराहट 29 जून की रात को जब चाइनीज़ ऐप्स को बैन करने का आदेश आया. तो इन्ही ऐप्स में से एक में काम करने वाले एक जानकार का फोन आया. वह हैदराबाद में एक चाइनीज़ ऐप के दफ्तर में काम करता है. वह हिला हुआ था. घबराई आवाज़ में उसने पूछा,
क्या आदेश आया है? क्या सच में बैन लग गया है? लिस्ट आई है?
उसे जब पता लगा कि उसकी कंपनी का भी नाम है. तो उसने कहा,
अरे यार फंस गए! नौकरी गई भाई!!
मीडिया से बात करने की मनाही दी लल्लनटॉप ने इन ऐप्स में काम करने वाले कई लोगों से बात की. इनमें से ज्यादातर लोग साल-डेढ़ साल से इन कंपनियों से जुड़े हुए हैं. इन लोगों ने बताया कि उनकी कंपनी की तरफ से मना किया गया है कि वो इस पर कुछ न बोलें. एक शख्स ने नाम न छापने की शर्त पर बताया,
"ऑफिस में सब ठीक है. अभी कुछ भी कहने से मना किया है. कहा है कि कंपनी जल्द ही बयान जारी करेगी. इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकता."
साथ ही इन लोगों ने बताया कि इन्हें कंपनी की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि उनकी नौकरी नहीं जाएगी.  गुड़गांव में चाइनीज़ ऐप के दफ्तर में काम करने वाली एक एम्प्लॉयी ने बताया,
"कंपनी के मैनेजमेंट ने बोला कि सरकार से बात चल रही है. मामला सुलझ जाएगा. डरने की बात नहीं है. आप लोग काम करते रहो. यह सब चलता रहता है. बस अभी इतना ही बता सकती हूं. मीडिया से बात करने को मना किया है. आप चाहो तो कंपनी में बात कर सकते हो."
वीडियो बनाकर पैसा कमाने वालों में भी चिंता एक शख्स ने बताया कि जो लोग उनकी ऐप से जुड़े हुए हैं, उनके लगातार फोन आ रहे हैं. ये वो लोग हैं जो इन ऐप्स के लिए वीडियो बनाते हैं.  अभी लॉकडाउन में बहुत से लोग इन ऐप्स से हुई कमाई के भरोसे ही रहे थे. छोटे-छोटे वीडियो बनाकर उनका खर्चा-पानी निकल जा रहा था. लेकिन अब वे डरे हुए हैं कि क्या होगा? हालांकि कंपनी ने कहा है कि सबका पैसा दिया जाएगा. लेकिन अभी यह किसी को नहीं पता कि चाइनीज़ ऐप पर प्रतिबंध कितने दिन चलेगा? और हमेशा के लिए प्रतिबंध रहा तो फिर चाइनीज़ ऐप में काम करने वालों का क्या होगा?
Video: मोदी सरकार ने जो चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया, उसका असली मतलब क्या है?

Advertisement

Advertisement

()