अरुणाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सांसद तापिर गाव के एक ट्वीट ने सनसनी मचादी है. बुधवार 19 जनवरी की शाम तापिर गाव ने ट्वीट कर दावा किया कि चीन की पीपल्सलिबरेशन आर्मी (PLA) ने अरुणाचल प्रदेश के एक युवक का अपहरण कर लिया है. ट्वीट मेंतापिर गाव ने लिखा है कि PLA ने जीडो गांव के 17 साल के मिरम तारोन का अपहरण कियाहै. ट्वीट के मुताबिक अपहरण मंगलवार 18 जनवरी को किया गया. तापिर गाव ने बताया हैकि ये अपहरण लुंगता जोर एरिया में किया गया है जो भारत का इलाका है. ये अरुणाचलप्रदेश के अपर सियांग जिले के सियुंगला क्षेत्र के तहत आता है.2/2 His friend escaped from PLA and reported to the authorities. All theagencies of Govt of India is requested to step up for his earlyrelease.@narendramodi @AmitShah @rajnathsingh @PemaKhanduBJP @ChownaMeinBJP@adgpi— Tapir Gao (@TapirGao) January 19, 2022 तापिर गाव के दूसरे ट्वीट से लगता है किअपहरण के वक्त मिरम तारोन के कुछ दोस्त उसके साथ थे, जो अपहरण से बचने में कामयाबरहे. बीजेपी सांसद के मुताबिक इन्हीं साथियों ने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी.इसके साथ ही अरुणाचल ईस्ट के सांसद ने भारत सरकार की तमाम एजेंसियों से अपील की हैकि वे युवक को छुड़ाने के लिए कदम उठाएं. अरुणाचल में बदला था 15 इलाकों का नामबीते 30 दिसंबर को चीन ने अरुणाचल प्रदेश में 15 इलाकों के नाम बदल दिए थे. उसनेकहा था कि अब इन्हीं नामों का इस्तेमाल चीन के आधिकारिक नक्शे में किया जाएगा.चीन के नाम बदलने के ऐलान के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसे नाम रखने सेयह तथ्य नहीं बदलेगा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है. आजतक की खबर के मुताबिक31 दिसंबर को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “यह पहली बारनहीं है, जब चीन ने अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थानों के नाम बदलने को कोशिश की है.चीन ने अप्रैल 2017 में भी नाम बदलने का प्रयास किया था…अरुणाचल प्रदेश भारत काअभिन्न अंग है, ये सच कभी नहीं बदलेगा.” चीन भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश पर अपनादावा जताता है और इसे दक्षिण तिब्बत बताता है. हालांकि, चीन के इस दावे को भारतसरकार ने हमेशा ही खारिज किया है. नए साल पर गलवान घाटी में लहराया अपना झंडा! इसकेबाद 1 जनवरी 2022 को चीन ने भारत को उकसाने वाली एक और कार्रवाई की थी. चीन कीसरकारी मीडिया एजेंसी ग्लोबल टाइम्स ने चीनी सैनिकों का एक वीडियो जारी किया था.ट्विटर पर जारी किए गए इस वीडियो में ग्लोबल टाइम्स ने दावा किया कि चीनी सैनिकभारतीय सीमा के पास गलवान घाटी से अपने नागरिकों को नए साल की बधाई दे रहे हैं. इसवीडियो में दिख रहा है कि चीनी सैनिक जहां खड़े हैं, उसके पीछे पहाड़ी पर चीनी भाषामें लिखा है, ‘कभी एक इंच जमीन नहीं देंगे.’ इसके बाद चीन की सरकारी मीडिया सेजुड़े एक पत्रकार शेन शिवेई ने यह दावा किया कि गलवान में लहराया गया झंडा वही है,जिसे कभी चीनी सेना ने तियानमेन स्क्वॉयर पर सैकड़ों प्रदर्शनकरियों को मारने के बादलहराया था. 🇨🇳China’s national flag rise over Galwan Valley on the New Year Dayof 2022. This national flag is very special since it once flew over TiananmenSquare in Beijing. pic.twitter.com/fBzN0I4mCi — Shen Shiwei 沈诗伟 (@shen_shiwei)January 1, 2022