The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • china super typhoon yagi exposes China cashless society flaws

चीन के यागी तूफान से कैशलेस सोसाइटी वाले सबसे ज्यादा परेशान, आटा-चावल के लाले पड़ गए

Super Typhoon Yagi के चलते चीन में भारी तबाही हुई है. सोशल मीडिया पर China का एक ऐसा वीडियो वायरल है जिसमें लोग Cash less Society होने के चलते तूफान के बाद परेशान घूम रहे हैं.

Advertisement
pic
11 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 11 सितंबर 2024, 08:57 AM IST)
Super Typhoon Yagi china cashless society exposed
सुपर टाइफून यागी ने खोली चीन के कैशलेस सोसाइटी की पोल (एक्स ग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सुपर टाइफून यागी (Super Typhoon Yagi) ने चीन में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है. यागी से हुई तबाही की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं. तूफान के बाद की तस्वीरों में काफी नुकसान दिख रहा है. कहीं लोग तूफान के बाद बिखरे हुए सामान को समेटते नजर आ रहे हैं. तो कहीं से मलबे की खौफनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं.

इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो नेचर के आगे टेक्नोलॉजी की लिमिटेशन को दिखा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैशलेश सोसाइटी होने के चलते लोग तूफान के बाद जरूरी सामान खरीदने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. और बिजली की आपूर्ति ठप्प हो जाने के चलते लोगों का मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहा है. लोगों के पास सामान खरीदने के लिए कैश भी नहीं है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के हैनान प्रांत में सुपर टाइफून यागी के चलते बिजली कट जाने के बाद अपने फोन चार्ज करने के लिए लोगों ने बाजार में एक जेनरेटर लगाया. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी दुकान के चारों ओर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर अपने फोन के चार्ज होने का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 

कैशलेस सोसाइटी का नकारात्मक पक्ष. टाइफून के बाद, पानी और बिजली चली गई. चीनी लोग अपने फोन चार्ज करने के लिए बेचैन थे. क्योंकि आपका सारा पैसा आपके मोबाइल में है. मोबाइल के बिना आप रोटी का एक टुकड़ा भी खरीद नहीं सकते.

दि गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक करीब एक साल पहले चीन ने खुद को कैश-फ्री ट्रांजैक्शन वाले देशों में शामिल बताया था. वहीं चीनी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक चीन में कैश लेन-देन अब केवल 3.7 प्रतिशत तक सिमट गया है. क्योंकि अधिक से अधिक लोग अलीपे और वीचैट पे जैसे पेमेंट ऐप का उपयोग करने लगे हैं.

ये भी पढ़ें - वियतनाम में सुपर टाइफून यागी का कहर, 80 से ज्यादा लोगों की मौत, बिजली-फोन सब ठप

सुपर टाइफून यागी ने 6 सितंबर को चीन के हैनान प्रांत के तटवर्टी इलाकों में दस्तक दी थी. इस तूफान के चलते हुई भारी बारिश और तेज हवाओं से 4 लोगों की मौत हो गई. और 95 लोग घायल हो गए. इस तूफान के चलते 15 लाख से ज्यादा घरों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई.

वीडियो: दुनियादारी: चीन इन देशों में साढ़े 4 लाख करोड़ क्यों खर्च कर रहा है, कहानी पता है?

Advertisement

Advertisement

()