The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • China's new trick came to light after satellite images. What harm will it do to India.

बॉर्डर से आई नई फोटो, चीन डैम बना रहा है, भारत में बाढ़ आ सकती है!

सैटेलाइट ने पकड़ ली चीन की चाल, ऐन बॉर्डर पर ही बना रहा बड़ा डैम

Advertisement
pic
20 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 20 जनवरी 2023, 06:51 PM IST)
China building dam near border with India, Nepal
सैटेलाइट से मिली चीन के बॉर्डर की तस्वीर (बायीं ओर) और डैम का प्रतीकात्मक फोटो | फोटो: ट्विटर/आजतक
Quick AI Highlights
Click here to view more

चीन (China) एक बांध बना रहा है जिस पर बवाल मचा हुआ है. ये बांध भारत, नेपाल और चीन की सीमाओं से सटा हुआ है और गंगा नदी की एक सहायक नदी पर बनाया जा रहा है. जानकारों का कहना है कि फ्यूचर में चीन इस डैम के इस्तेमाल से पानी के बहाव पर पूरा नियंत्रण कर सकता है.

सैटेलाइट इमेज में क्या दिखा?  

डेमियन साइमन, इंटेल लैब में जियोस्पेशियल इंटेलिजेंश रिसर्चर हैं. उन्होंने गुरुवार, 19 जनवरी को ट्विटर पर एक सैटेलाइट इमेज पोस्ट की. साइमन के मुताबिक तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि चीन तिब्बत के बुरांग काउंटी से बहने वाली माब्जा जांगबो नदी पर एक बांध का निर्माण कर रहा है. उनके मुताबिक ये बांध भारत, नेपाल और चीन के ट्राई जंक्शन बॉर्डर से कुछ ही किलोमीटर दूर उत्तर की तरफ है. माब्जा जांगबो नदी भारत में गंगा नदी में मिलने से पहले नेपाल की करनाली नदी में मिलती है.

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक डेमियन साइमन ने ये भी बताया

‘सैटेलाइट इमेज के अनुसार ये बांध 350 से 400 मीटर लंबा दिखाई दे रहा है. और इसको बनाने का काम अभी जारी है. मगर इसे बनाए जाने की वजह का अभी तक पता नहीं लग पाया है.’   

सीमाई इलाकों में बाढ़ का खतरा!

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले को लेकर जानकारों का कहना है कि ये बांध भारत, चीन, और नेपाल के रणनीतिक सीमाओं पर बनाया जा रहा है. साथ ही ये बांध उत्तराखंड के कालापानी क्षेत्र के सामने है. जानकारों का दावा है कि चाीन इसका इस्तेमाल माब्जा जांगबो नदी के पानी की दिशा बदलने या रोकने के लिए कर सकता है. अगर चीन बांध में पानी रोक कर छोड़ता है तो भारत सीमाई इलाकों में बाढ़ का खतरा बना रहेगा. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ सालों में चीन ने यारलुंग जांगबो नदी पर कई सारे छोटे-छोटे बांध बनाए हैं. चीन की ये हरकत नॉर्थ ईस्ट के क्षेत्रों में ब्रह्मपुत्र नदी को लेकर कई सारी चिंताओं को जन्म देती है. नवबंर 2020 में चीन की सरकारी मीडिया ने रिपोर्ट जारी कर बताया था कि चारलुंग नदी पर बनाए गए बांधों के मायने हायड्रो पॉवर प्रोजेक्ट से कहीं ज्यादा देश की सुरक्षा के लिए है.

चीन सीमा के पास बैली ब्रिज टूट गया, तो सेना ने नया पुल खड़ा कर दिया

Advertisement

Advertisement

()