चीन के AI रोबोट्स का कुंग फू देखकर बोलती बंद होना तय है!
रोबोट नाच-गा रहे हैं. एकदम वैसे जैसे कोई इंसान. बल्कि उनसे भी बेहतर. एक जमाने में गपशप की बातें यही होती थीं कि रोबोट एक दिन वो सब कर लेंगे जो इंसान भी नहीं कर पाता. चीन में ये सच होता नजर आ रहा है.
.webp?width=210)
‘फ्यूचर’ में इंसानों का सारा काम रोबोट करने लगेंगे. कभी ये पूरी दुनिया में इंसानी गपशप का टॉपिक हुआ करती थीं. भारत में तो कई फिल्मों में इस कल्पना को साकार करने की कोशिश की गई. लेकिन पता है, इन सब में जिस ‘फ्यूचर’ की बात कही जा रही थी, वो आ गया है. आप भी यही बात कहेंगे, जब चीन में इंसानों के आकार के दर्जनों रोबोट्स को एक साथ नाचते देखेंगे. ये रोबोट बताते हैं कि टेक्नॉलजी के मामले में चीन जिस रफ्तार से भाग रहा है, दुनिया को उसका हाथ पकड़ने में बहुत मुश्किल आने वाली है.
क्यों? ये जानने के लिए आप हमारे साथ चलिए चीन. यहां के नए साल की पूर्व संध्या पर हर साल China Central Television एक प्रोग्राम आयोजित कराता है. नाम होता है- CCTV स्प्रिंग फेस्टिवल गाला. हर साल चीनी लोग इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार करते हैं. चीनी नया साल आने के ठीक पहले नाश्ता-वाश्ता लेकर टीवी के सामने बैठ जाते हैं. इस साल इसी प्रोग्राम में जो हुआ, वो देखकर प्लेट से ब्रेड उठाते लोगों के हाथ रुक गए. नजरें टीवी पर ठहर गईं.
Unitree Robotics के बनाए दर्जनों G-1 ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने पहली बार ऑटोमेटिक शो परफॉर्म किया. इंसान के कद के ये रोबोट्स कूंगफू के ऐसे मूव्स प्ले कर रहे थे, जो इंसानों से भी शायद ही इतने परफेक्शन के साथ हो पाएं. इन रोबोट्स ने इतनी तेजी से अलग-अलग पोज बदले, एक-दूसरे से तालमेल बिठाते हुए ऐसे-ऐसे मूवमेंट किए कि देखने वालों ने दातों तले उंगली दबा ली.
इंडिया टुडे ने China Global Television Network (CGTN) के हवाले से बताया कि इसी प्रोग्राम में H-2 नाम का एक और रोबोट दिखाया गया. इस रोबोट ने एक खास कवच पहना था और रोबोटिक कुत्ते पर सवार था. चीनी मिथकों में Somersault Cloud का जिक्र आता है. यह एक जादुई बादल होता है, जिसका इस्तेमाल मंकी किंग 'सन वुकॉन्ग' करता था और एक ही कलाबाजी में 50 हजार किमी से ज्यादा की छलांग लगाता था. यूवू में ‘ग्रेट सेज’ नाम का रोबोट रोबोटिक कुत्ते पर बैठकर यही वाला करतब करता दिखाई दिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.
Reuters की एक रिपोर्ट का कहना है कि ये शो सिर्फ मनोरंजन नहीं था. इसके जरिए चीन ने अपनी टेक्नॉलजी का ऐसा नमूना दिखाया है कि उसके विरोधी से लेकर प्रतिद्वंद्वी तक सब टेंशन में आ जाएं. ये दिखाता है कि ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट मैन्युफैक्चरिंग’ में उसकी रफ्तार कितनी तेज है.
शंघाई जियाओटोंग यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाली एवरिम कानबुर ने सोशल मीडिया पर बताया कि ये पहली बार नहीं था जब इंसानी कद के ये रोबोट स्प्रिंग फेस्टिवल के मंच पर उतरे थे. पिछले साल भी रोबोट्स की ऐसी कई परफॉर्मेंस दिखाई गई थीं. लेकिन वो इस साल वाले रोबोट से ज्यादा बेहतर नहीं थे. इस साल तो रोबोट्स ने कमाल कर दिया.
वो कहती हैं कि इन रोबोट्स ने ऐसा बैलेंस बनाते हुए सिंक्रनाइज़ कुंग फू के मूव्स दिखाए कि लोग हैरान रह गए. खास बात ये कि उन्होंने ये सब लाइव किया और वो भी दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी प्रोग्राम में. ये सिर्फ एक साल के भीतर हुई प्रोग्रेस है. यही तो चीन की रफ्तार है. इसमें सबसे खास बात ये थी कि चीन ने इस प्रगति में संस्कृति को भी समाहित किया है.
कानबुर आगे कहती हैं,
इस प्रोग्राम में Unitree के अलावा Galbot, Noetix और MagicLab जैसी उभरती रोबोट कंपनियों ने भी अपने रोबोट्स का प्रदर्शन किया.
सोशल मीडिया पर कुंग फू करते रोबोट्स का वीडियो वायरल भी हो रहा है. ऐसे ही एक वीडियो में लंबे मार्शल आर्ट सीक्वेंस के दौरान दर्जनों रोबोट्स हाथ में तलवार और डंडा जैसे हथियारों के साथ बहुत ज्यादा कठिन फाइट मूव्स भी कर रहे हैं. इसी में वो बाल कलाकारों के साथ भी नाचते दिख रहे हैं. रोबोट्स ने अपने प्रदर्शन में डगमगाकर संभलने और पीछे गिरने के बाद तेजी से खड़े होने का टैलेंट दिखाया, जिससे साबित होता है कि टेक्नॉलजी कितनी स्ट्रॉन्ग हो गई है कि रोबोट बैलेंस बनाने में भी तेज हो गए हैं.
वीडियो: छत्तीसगढ़ में आदिवासी किसान की मौत, SDM पर क्या एक्शन हुआ?

.webp?width=60)

