The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • children detained for 6 hours by IG who was hit by their cricket ball

IG साहब को गेंद लगी तो खेल रहे बच्चों को हिरासत में लिया

क्रिकेट खेलने की जो सजा इन बच्चों को मिली, वो चौंकाने वाली है.

Advertisement
pic
30 मई 2016 (अपडेटेड: 29 मई 2016, 04:57 AM IST)
Img The Lallantop
Symbolic Image
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत के गली-मोहल्लों में बड़े होने वाले बच्चे कुछ जाने न जानें, क्रिकेट खेलना जरूर जानते हैं. और ये भी जानते हैं कि किस तरह पड़ोस के अंकल के घर से बॉल लेने जाना शेर की गुफा में जाने की तरह होता था. क्रिकेट खेलने के लिए फटकार तो हम सबने खूब सुनी है. पर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जो सजा इन बच्चों को खेलने के लिए मिली, वो चौंकाने वाली है. सिविल लाइन्स के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के मैदान में बच्चे अक्सर क्रिकेट खेलते. बीते शनिवार भी कुछ बच्चे खेल रहे थे. इंस्पेक्टर जनरल बीआर मीना, जिनकी पोस्टिंग ट्रेनिंग स्कूल में थी, वहां से गुजर रहे थे. बच्चों के खेल में उन्हें बॉल लग गई. IG साहब इतने नाराज हो गए कि अपनी टीम से बच्चों को पकड़वा लिया. और ऑर्डर दिया कि उन्हें हवालात में डाल दिया जाए. साथ ही, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं. कुछ बच्चे तो मौके से भाग खड़े हुए. लेकिन पुलिस वालों ने कुछ को धर लिया. उन्हें पुलिस स्टेशन ले गए. बच्चे गिड़गिड़ाते रहे. लेकिन उन्हें अगले 6 घंटों तक पुलिस ने हिरासत में रखा. पुलिस ने बच्चों के घर वालों की भी नहीं सुनी. 6 घंटे बाद, जब स्थानीय पत्रकार पुलिस स्टेशन पहुंचने लगे, तो पुलिस ने बच्चों को छोड़ा. वो भी एक इकरारनामे पर दस्तखत करवाकर. जिसमें लिखा था कि बच्चे अब उस मैदान में कभी नहीं खेलेंगे.

Advertisement

Advertisement

()