मथुरा रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ बच्चा भाजपा नेता के घर से बरामद हुआ!
नेता पार्षद हैं, वीडियो बहुत वायरल हुआ था!

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मथुरा (Mathura) जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8/9 से 24 अगस्त की तड़के चोरी हुआ बच्चा फिरोजाबाद की पार्षद और बीजेपी नेता के घर से मिला है. पुलिस ने पार्षद और उनके पति को हिरासत में ले लिया है. इस मामले में फिरोजाबाद के पुलिस का कहना है कि यह मामला मथुरा में दर्ज है, इसलिए सारी जानकारी मथुरा पुलिस ही दे सकेगी. बच्चा चोरी की पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी.
मथुरा रेलवे स्टेशन पर सो रही थी मां, बच्चा चोरी हो गया थाआजतक के सुधीर शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक मथुरा के फरिहा के गांव परखम की रहने वाली राधा 24 अगस्त को सुबह मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 9 पर सो रही थीं, तभी उनका 7 महीने का बच्चा गायब हो गया था. इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी गई. जब पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से बच्चा चोर को पकड़ा तो उसने बताया कि बच्चे को फिरोजाबाद के एक दंपति को बेच दिया है.
मामले की छानबीन में फिरोजाबाद पहुंची पुलिसइसके बाद मथुरा पुलिस ने रविवार, 28 अगस्त की रात को ही छापा मारकर फिरोजाबाद के थाना दक्षिण इलाके के रहने वालीं नगर निगम पार्षद विनीता अग्रवाल और उनके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल के घर से बच्चे को बरामद किया. कृष्ण मुरारी अग्रवाल के भाई सुनील अग्रवाल ने फोन पर बताया कि यह बच्चा उन्होंने एक बिचौलिये से गोद लिया है, उन्होंने कोई चोरी नहीं की और न ही बच्चे को खरीदा है.
रिपोर्ट के मुताबिक पड़ोसियों ने बताया कि विनीता और कृष्ण मुरारी अग्रवाल की 12 साल की बेटी है. चोरी का बच्चा खरीदने के आरोप में पूरे परिवार को बीती रात पुलिस मथुरा ले गई है. नगर पालिका के पूर्व सभासद कृष्ण मुरारी लाल अग्रवाल घर के नीचे ही गंज चौराहे पर ओएल ज्वेलर्स के नाम से सुनार का काम करते हैं.
कृष्ण मुरारी अग्रवाल के भाई सुनील अग्रवाल ने फोन पर बताया कि यह बच्चा उन्होंने एक बिचौलिये से गोद लिया है, उन्होंने कोई चोरी नहीं की और न ही बच्चे को खरीदा है.
वीडियो- लखनऊ का डुप्लीकेट सलमान खान रेलवे ट्रैक पर रील बना रहा था, केस हो गया

