केरल में छिपा है बच्चों का रेप कर के लंदन से भागा ये रेपिस्ट
23 साल की सजा मिली है. पर ये रेपिस्ट फरार है.
Advertisement

credit: PTI
केरल का एक आदमी लंदन पढ़ने गया. वहीं बिज़नेस मैनेजर की जॉब करने लगा. उस पर बच्चों का रेप करने का आरोप लगा. जांच से पता चला वो रेपिस्ट था. कोर्ट के फैसला सुनाने से दो दिन पहले 31 मई को वो लंदन छोड़ कर भाग गया. केरल में अपने घर आकर छुप गया. अब वो गायब है. पुलिस उसको खोज रही है. ताकि उसको वापस यूके भेजा जाए और उसको घिनौने काम की सजा मिल सके.
केरल के परप्पननगड़ी में रहने वाले विजेश कूरियिल ने ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA किया था. एक साल पहले उसकी शादी हुई थी. पत्नी केरल में ही रहती थी. विजेश जॉब के लिए वापस लंदन चला गया.
विजेश को 23 साल की जेल की सजा मिली है. लेकिन कोर्ट के इस फैसले से दो दिन पहले विजेश इंडिया चला आया. उसकी कंपनी के लोगों ने बताया कि वो छुट्टी लेकर घर गया है. लेकिन 5 जून के बाद से उसका कोई अता-पता ही नहीं है. केरल पुलिस उसके घर पहुंची तो वो वहां भी नही था. अब फिलहाल वो गायब है. उसके घर वालों को जब पता चला कि उसने कित्ता घिनौना काम किया है. उन लोगों को तो यकीन ही नहीं हो रहा.

.webp?width=60)

