ईरान से जान बचाकर भागी महिला के डेढ़ साल के बच्चे को पटक कर मारा, कोमा में पहुंचा पीड़ित
Child Attack in Moscow Airport: आरोपी हमलावर ने कबूल किया कि उसने बच्चे को मारने की कोशिश की थी. रूस के जांच अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हमलावर ने घटना से पहले काफी शराब पी रखी थी और उसने भांग का भी सेवन किया था.

मॉस्को के शेरेमेंतयेवो एयरपोर्ट पर एक 18 महीने के बच्चे पर जानलेवा हमले का वीडियो सामने आया है. बच्चा अफगानिस्तान का है और वो अपनी गर्भवती मां के साथ एयरपोर्ट पर था. खबर के मुताबिक यह हमला उस समय हुआ जब बच्चा और उसकी मां ईरान में बमबारी से भाग कर मॉस्को पहुंचे थे. हमलावर की पहचान बेलारूस के 31 साल के व्लादिमीर वितकोव के तौर पर हुई है. वो एयरपोर्ट पर बच्चे की बगल में खड़ा था. तभी उसने अचानक बच्चे को उठाया और बेरहमी से उसे जमीन पर पटक कर मारा. वीडियो में उसकी ये हरकत देखकर लोग सन्न रह गए हैं.
ईरान की न्यूज एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के मुताबिक, वितकोव एक न्यूक्लियर कंस्ट्रक्शन कर्मचारी है, जिसे हाल ही में मिस्र से नौकरी से निकाल दिया गया था. वायरल वीडियो में वितकोव को बच्चे को जोर से उठाकर सिर के बल जमीन पर पटकते हुए देखा जा सकता है.
बच्चे का नाम यजदान है, जो हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया. बच्चे की तड़पती मां सहर हाजीजादा डॉक्टरों से बार-बार पूछती रही कि क्या उनका बेटा ठीक हो जाएगा.
ईरानी न्यूज एजेंसी के मुताबिक मॉस्को के रोशल चिल्ड्रेन सेंटर के डॉक्टरों ने बच्चे की खोपड़ी में फ्रैक्चर, रीढ़ की हड्डी में चोटें, अंदरूनी तौर पर खून बहने की पुष्टि की है. बच्चे के इलाज में लगे डॉ. तात्याना शापोवालेंको ने बताया,
डॉक्टर ने बताया कि गंभीर चोटों की वजह से बच्चा कोमा में चला गया है.
वितकोव ने पुलिस जांच के दौरान कबूल किया है कि उसने बच्चे को जान से मारने की कोशिश की थी. उसने यह भी कबूल किया कि वो नशे में था. रूस के जांच अधिकारियों ने यह पुष्टि की है कि हमलावर ने घटना से पहले काफी शराब पी रखी थी और उसने भांग का भी सेवन किया था.
मॉस्को में ईरान के राजदूत काजम जलाली ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इसे 'पूरी तरह अमानवीय' करार दिया. जलाली ने बताया कि ईरान ने पीड़ित की राष्ट्रीयता कंफर्म करने के लिए तुरंत रूसी अधिकारियों से संपर्क किया. उन्होंने कहा,
रूस की बाल अधिकार कार्यकर्ता और ओम्बड्समैन केस्निया मिशोनोवा ने इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी जताई. उन्होंने वितकोव को 'नशे में धुत एक राक्षस' बताया और कड़ी सजा की मांग की. उन्होंने कहा, "मेरे पास चुप रहने की ताकत नहीं बची है. ये राक्षस है, जिसे उम्रभर की सजा मिलनी चाहिए."
वितकोव और उसका परिवार बेलारूस के गोमेल इलाके में रहता है. उसकी एक बेटी है, जिसकी उम्र उसी बच्चे के बराबर है जिस पर उसने हमला किया.
वीडियो: क्या ईरान की न्यूक्लियर साइट्स तबाह हो गईं? अमेरिकी अखबार और ट्रंप के दावों में अंतर

.webp?width=60)

