The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Chief minister of Goa Manohar Parrikar suffering from advanced stage of pancreatic cancer

पर्रिकर की नाक में नली क्यों लगी रहती है?

बीजेपी के विधायक ने कहा है कि पार्टी गोवा में बीजेपी के नए नेता को लेकर कोई फैसला करे क्यूंकि पर्रिकर की सेहत गिरती जा रही है.

Advertisement
pic
17 मार्च 2019 (अपडेटेड: 17 मार्च 2019, 01:59 PM IST)
Img The Lallantop
एक सभा को संबोधित करते हुए मनोहर पर्रिकर
Quick AI Highlights
Click here to view more
मनोहर पर्रिकर की फोटो छपती है. पर्रिकर, गोवा के मुख्यमंत्री. उससे पहले मोदी सरकार में रक्षा मंत्री थे. बीमार हैं. इसलिए फोटो में बहुत कमजोर लगते हैं. मगर एक चीज जो सबसे ज्यादा नोटिस में आती है. वो है उनके नाक में लगी नली. ये क्यों लगी है. हमने पूछा डॉक्टर से.
कैबिनेट की मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री पर्रिकर
कैबिनेट की मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री पर्रिकर

खाने वाली नली है ये
सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर रवि के मुताबिक मनोहर पर्रिकर को जो नली लगी है, उसे राइल्स ट्यूब बोलते हैं. इसका इस्तेमाल खाने को शरीर के अंदर पहुंचाने के लिए किया जाता है. नली की जरूरत कब पड़ती है. तभी जब मरीज मुंह से खाना नहीं निगल सकता. नली के टिप में जैली लगी होती है. नली खाने को सीधे लीवर में पहुंचा देती है. फिर पाचन चालू होता है, शरीर को पोषण मिलता है.
मगर पर्रिकर को हुआ क्या है
मीडिया रपटों के मुताबिक गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को पैनक्रिअस कैंसर है. एडवांस स्टेज में.  पहले इसका इलाज अमेरिका में चला, अब दिल्ली के एम्स में चल रहा है. अब आप पूछेंगे कि ये पैनक्रिअस क्या है. हिंदी में इसे अग्नाशय कहते हैं. खाना पचाने में जो अंग लगे होते हैं उनमें से एक होता है ये. छोटी आंत का पहला हिस्सा. इसमें हॉर्मोन बनते हैं. इंसुलिन यहीं बनता है. और इसी में गड़बड़ी पर डायबिटीज होती है. इसके अलावा पैनक्रिअस में खराबी के चलते गैस की बीमारी और पैंक्रियाटाइटिस वगैरह भी हो सकते हैं. पैंक्रियाटाइटिस यानी अग्नाशय में सूजन, जिसके चलते पेट में जोर का दर्द होता है और कभी कभी उल्टी भी.
इस खबर में एक जानकारी और. 31 जनवरी 2019 को पर्रिकर एक बार फिर दिल्ली के एम्स में भर्ती हो गए. कैंसर सेंटर के प्राइवेट वॉर्ड में. उम्मीद है कि वो जल्द स्वस्थ हो जाएंगे.
 


वीडियो देखें: प्रेमी जोड़ों को डराते-धमकाते और मालिश करवाते थे लव कमांडो

Advertisement

Advertisement

()