वॉर, वॉर और सिर्फ वॉर. ये ही बातें हो रही हैं. पाक-इंडिया के बीच वॉर के कयासलगाए जा रहे हैं. चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर ने वॉर को लेकर जो बातें कहीं हैं, उसेसुनकर पक्का आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. उन्होंने 1965 में हुए भारत-पाक वॉर कीयादें ताजा कर दीं. इंडिया-पाक के बीच तगड़ा वाला टेंशन का माहौल है. चीफ जस्टिसटीएस ठाकुर ने 1965 के वॉर को याद करते हुए कहा, 'उस वक्त मैं यंग था. और जम्मू मेंरहता था. वॉर के 18-20 दिन बाद कर्नल रूप सिंह हमें उस इलाके में ले गए, जोपाकिस्तान से हुई जंग में पूरी तरह तबाह हो गया था. और उस पर हमारा कब्ज़ा था. तबमुझे जंग का कब्रिस्तान देखने को मिला. लोगों की जली हुई लाशें पड़ी थीं. और उनलाशों पर मिट्टी की एक परत सी थी. किसी के पास इतना वक्त नहीं था, जो उन लाशों कोसही ढंग से दफना सकता. मैंने देखा फौजी जूता पहने पैर को कुत्ते खा रहे थे.' टीएसठाकुर ने ये बातें एक प्रोग्राम में कहीं, जहां डिप्लोमेट और ऑथर गोपालकृष्ण गांधीको 17वां लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अवॉर्ड दिया गया. इस प्रोग्राम में फॉर्मरप्राइम मिनिस्टर मनमोहन सिंह, लालकृष्ण आडवाणी, शिवराज पाटिल और विदेश मंत्री रहचुके नटवर सिंह भी मौजूद थे. साथ लाल बहादुर शास्त्री इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट केस्टूडेंट भी शामिल थे. टीएस ठाकुर ने कहा, ' यहां बैठे बहुत से लोगों ने वॉर नहींदेखा होगा. ये बहुत, बहुत ही तकलीफ देने वाला अनुभव था. हर तरफ अफवाहों का जोर थाकि पाकिस्तानी पैराट्रूपर्स आए और इंडियंस को मारकर चले गए. शहर तो पूरी तरह सेबर्बाद हो गए थे, क्योंकि लोग पलायन कर रहे थे. सिर्फ दो ही दुकानें अच्छा बिजनेसकर रही थीं. एक ट्रंक रिपेयर शॉप, जहां लोग अपने बक्से ठीक कराने के लिए आ रहे थे.जिसमें वो अपना कीमती चीजें रखकर वहां से जा सकें. और दूसरी पोल्ट्री की दुकानेंथीं, जहां लोग कुछ खाना होने की उम्मीद लेकर जाते थे.' वॉर के खौफ को बयान करते हुएठाकुर ने बताया, वहां सूरज डूबने के बाद लैंप और सिगरेट जलाना भी एक मुसीबत थी.पड़ोसी झगड़ पड़ते थे. क्योंकि लोगों को डर लगत था कि कहीं दुश्मन लाइट देखकर निशाना नलगा दे.'--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंजंग की चुल्ल उठ रही है तो इस पाकिस्तानी को सुन लो!चश्मदीदों ने बताई सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी, ट्रक में भरकर गयी लाशेंइंडियन आर्मी ने कहा, ये लो और मुंह पर दे मारो ऑपरेशन का वीडियोकेजरीवाल के मंत्री ने महबूबा को रुला दिया!