'मुझे नहीं लगता...', पी चिदंबरम ने INDIA गठबंधन की फजीहत कर दी और BJP की जमकर तारीफ
P Chidambaram 15 मई को दिल्ली में एक किताब के विमोचन में बैठे थे. इसी दौरान उन्होंने INDIA गठबंधन पर ऐसा बयान दे दिया जिस पर कांग्रेस से अब सफाई देते नहीं बन रहा.

'मुझे नहीं लगता INDIA गठबंधन अब एकजुट है.'
पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पी. चिदंबरम का ये बयान सुबह से चर्चा में है. चिदंबरम 15 मई को दिल्ली में एक किताब के विमोचन में बैठे थे. किताब का नाम है- 'कंटेस्टिंग डेमोक्रेटिक डेफिसिट.' और इसके लेखक है जेएनयू से पीएचडी के मृत्युंजय सिंह यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद. इसी दौरान पी चिदंबरम को मंच पर बोलने के लिए बुलाया गया. और उन्होंने ऐसा बयान दे दिया कि बीजेपी को मौका लपकने में जरा भी देर नहीं लगी.
चिदंबरम ने क्या कहा?चिदंबरम ने भाषण के दौरान INDIA गठबंधन का जिक्र किया. बोले,
बीजेपी ने लपक लियाचिदंबरम का बयान आने भर की देरी थी. बीजेपी के प्रवक्ता टूट पड़े. द लल्लनटॉप से बात करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ज़फर इस्लाम ने कहा,
चिदंबरम के इस बयान पर खबर लिखे जाने तक कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
INDIA गठबधंन2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के जीत का सिलसिला रोकने की मंशा से देशभर की विपक्षी पार्टियां एकजुट हुईं. जुलाई, 2023 में UPA गठबंधन का भंग करते हुए नया गुट बना जिसका नाम पड़ा 'INDIA'. 2024 के चुनाव में INDIA ने NDA के खिलाफ चुनाव लड़ा. बीजेपी को तो पूर्ण बहुमत नहीं मिला, लेकिन INDIA गठबंधन भी बहुमत के काफी पीछे रहा.
वीडियो: राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी का नाम लेकर India गठबंधन के अगले प्लान पर क्या बताया?

.webp?width=60)

