The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • chhattisgarh raipur son killed his father who was sick crime news

टंगिया से कुचलता रहा पिता का सिर, मौत के बाद रिश्तेदारों से कहा- किसी ने पापा को मार दिया

बेटे ने हमले में पिता की नाक तोड़ दी, होंठ काट दिए और आंख भी फोड़ दी थी.

Advertisement
pic
4 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 4 अगस्त 2022, 11:10 PM IST)
Raipur Father Murder
(प्रतीकात्मक तस्वीर: iStock)
Quick AI Highlights
Click here to view more

छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर आई है. यहां एक युवक ने कथित तौर पर बीमार पिता की आंख फोड़कर हत्या कर दी. इतना ही नहीं, व्यक्ति ने टंगिया से भी अपने पिता पर कई बार वार किया था.

दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, युवक ने पहले कथित तौर पर पिता की हत्या की और फिर अपने रिश्तेदारों को झूठी कहानी सुना दी. जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताठ की, तब जाकर शख्स ने अपना आरोप कबूल किया.

ये मामला रायपुर के नरदाहा इलाके का है. रिपोर्ट के मुताबिक 50 वर्षीय अशोक वर्मा की अपने 21 वर्षीय बेटे देवेंद्र से अक्सर ही लड़ाई होती थी. अशोक पिछले कुछ सालों से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे. इसी को लेकर परिवार में तनाव की स्थिति थी.

अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक हत्या से पहले पिता अशोक ने बेटे देवेंद्र को कोई ऐसी बात बोल दी जो उसे पसंद नहीं आई. इसके बाद दोनों में बहसबाजी शुरू हो गई और देखते ही देखते जुबानी झगड़ा हिंसक हो गया. आरोप है कि पहले तो देवेंद्र ने पिता को धक्का दे दिया. अशोक ने जब इसका विरोध किया तो बेटे ने कथित तौर पर पास में रखी टंगिया उठाकर हमला कर दिया.

आरोपी बेटा यही नहीं रुका. रिपोर्ट के मुताबिक उसने एक के बाद एक कई वार पिता पर किए, जिसके कारण अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए और थोड़ी देर बाद ही उनकी मौत हो गई.

इस केस की जांच कर रही टीम ने बताया कि टंगिया से हमले के चलते मृतक की नाक टूट गई थी, होंठ कटकर अलग हो गया था और एक आंख भी फूट गई थी. साथ ही सिर का आधा हिस्सा बुरी तरह कट गया था. देवेंद्र ने पिता अशोक पर इतनी बुरी बार वार किया था कि चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था. फॉरेंसिक टीम इस मामले को लेकर और सबूत जुटा रही है.

दूसरे पर लगाया आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी बेटे ने पिता की हत्या करने के बाद अपने चाचा ईश्वर वर्मा को कॉल किया था. उसने उन्हें अपने पिता की मौत की जानकारी दी. उसने बचने की भी कोशिश की. चाचा को देवेंद्र ने बताया किया कि वह घर पर नहीं था और बाहर से कोई आकर पिता की हत्या करके चला गया है.

हालांकि जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो असली कहानी खुलकर सामने आई. देवेंद्र ने कथित तौर पर ये कबूला है कि उसने ही अपने पिता की हत्या की है.

संसद में आज: सोनिया गांधी किसके कहने पर वेल में पहुंच गईं?

Advertisement

Advertisement

()