The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • chhattisgarh raipur : Bodies of newly-wed couple with stab injuries

खुशी-खुशी शादी की, रिसेप्शन के लिए तैयार होने गए, गेट खुला तो दूल्हा-दुल्हन की लाशें मिलीं

पार्टी में लोग इंतजार करते रहे, दूल्हा-दुल्हन निकले ही नहीं

Advertisement
couple image
दंपत्ती की फोटो(फोटो: आज तक)
pic
आर्यन मिश्रा
22 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 22 फ़रवरी 2023, 01:56 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में दूल्हे ने रिसेप्शन से पहले अपनी दुल्हन की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद उसने खुद की जान ले ली. मामला रायपुर जिले के टिकरापारा थाने के बृजनगर इलाके का है. घटना के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

क्या हुआ था?

आज तक से जुड़े महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट के मुताबिक घटना मंगलवार, 21 फरवरी की शाम की है. असलम की उम्र 24 साल थी और वो रायपुर स्थित संतोषी नगर नई बस्ती में रहता था. वहीं 22 साल की कहकशा रायपुर के राजा तालाब इलाके में रहती थी. रविवार 19 फरवरी, को दोनों की शादी हुई थी. शादी के दो दिन बाद यानी 21 फरवरी को रिसेप्शन होना था.

सारी तैयारियां हो चुकी थीं. कार्यक्रम शुरू होने से पहले असलम और कहकशा तैयार होने के लिए अपने कमरे में गए. कमरे के अंदर पहुंचते ही दोनों के बीच किसी बात पर लड़ाई होने लगी. थोड़ी ही देर में विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया. जिसके बाद असलम ने गुस्से में कहकशा पर चाकू से कई वार किए. हमले के बाद कहकशा घायल होकर वहीं गिर पड़ी. कहकशा को मारने के बाद असलम ने खुदकुशी कर ली. इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी तो कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. हालांकि अभी ये साफ़ नहीं हुआ है कि दोनों के बीच झगड़ा क्यों हुआ.

पुलिस ने क्या कहा?

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक टिकरापारा पुलिस थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) अमित बेरिया ने बताया, 

Image embed

उन्होंने आगे बताया कि अंदर से कोई जवाब नहीं आने पर रिश्तेदार किसी तरह से कमरे के अंदर पहुंचे. अंदर पहुंचने पर देखा कि दंपत्ति के शव खून से लथपथ थे. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

वीडियो: दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' से आई पहली तस्वीर बेहद खास है

Advertisement

Advertisement

()