जाति प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर कपड़े उतरवाकर फोटो वीडियो बनाता था पटवारी
कहता था कि ये 'बॉडी टेस्ट' में शामिल है.

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक पटवारी जाति प्रमाण-पत्र बनाने के नाम पर महिलाओं का यौन शौषण करता था. उनके कपड़े उतरवाकर मोबाइल से फोटो-वीडियो बनाता था. कहता था कि ये ‘बॉडी टेस्ट’ में शामिल है. आरोपी पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया है लेकिन वो अभी फरार है.
आजतक से जुड़े महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट के मुताबिक पटवारी सूरजपुर जिले के गेतरा में पोस्टेड है. उसका नाम सैयद मोहम्मद रजा है. गेतरा के सरपंच गिरधारी आयाम ने आजतक को बताया कि घटना 5 मई की है. नाबालिग के पिता पंचायत भवन में जाति प्रमाण-पत्र बनवाने गए थे. वहां कागज़ो पर उन्हें पांच गवाहों के हस्ताक्षर कराने के लिए गांव भेज दिया गया. नाबालिग के पिता उसे अकेले पंचायत भवन छोड़कर चले गए. वो वापस आए सारे कागज़ जमा किए. लेकिन जब वो वहां से निकल रहे थे तो उनकी बेटी ने उनको बताया कि पटवारी ने मेरे कपड़े उतरवाकर फोटो क्लिक की है. पीड़िता के पिता उसे रात 10:30 बजे शिकायत दर्ज करवाने पुलिस स्टेशन ले गए लेकिन वहां महिला पुलिस ऑफिसर नहीं होने की वजह से उन्हें वापस भेज दिया गया.
नाबालिग की मां ने बताया कि पुलिस ने दो दिन बाद FIR दर्ज़ की थी और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. आरोपी अभी फरार है. उन्होंने बताया,
इस मामले में SDM सूरजपुर, रवि सिंह ने बताया कि पीड़िताओं ने जब पुलिस में पटवारी के खिलाफ़ शिकायत दर्ज़ करवाई तो मामले का पता चला. कलेक्टर से बात कर पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया है. पुलिस भी आगे की कार्रवाई कर रही है.
गांव में और महिलाओं के साथ भी ऐसा हुआनाबालिग की शिकायत के बाद कई और पीड़िताएं सामने आईं. एक महिला ने बताया,
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक दो पीड़िताओं ने अलग-अलग केस दर्ज करवाए हैं. पटवारी अभी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है.
वीडियो: छत्तीसगढ़: गैंगरेप पीड़िता के पिता ने आत्महत्या की कोशिश की, तब पुलिस ने केस दर्ज किया

.webp?width=60)

