8 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 7 जनवरी 2021, 05:00 AM IST)
एक युवक को दो लड़कियों से प्यार हुआ, और उसने एक ही दिन दोनों से शादी कर ली. दोनों लड़कियों को भी इस पर कोई ऐतराज नहीं था.
Small
Medium
Large
Quick AI Highlights
Click here to view more
छत्तीसगढ़ में हुई एक शादी चर्चा में है. यहां एक युवक ने एक ही मंडप में अपनी दो गर्लफ्रेंड्स के साथ शादी कर ली. वह दोनों लड़कियों के साथ लंबे समय से रिलेशन में था. 5 जनवरी को हुई इस शादी में 500 मेहमान शामिल हुए, ऐसा बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर इस शादी की चर्चा है.
क्या है मामला?
इंडिया टुडे से जुड़े एस. करीमुद्दीन की रिपोर्ट के मुताबिक, आदिवासी बहुल बस्तर जिले में एक दूल्हा और दो दुल्हन एक ही मंडप में आदिवासी पारंपरिक पूजा विधान के साथ परिणय सूत्र में बंधे. बस्तर जिले के टिकरालोहगां गांव के रहने वाले चंदू का करंजी में रहने वाली हसीना बघेल और एंडरवाल में रहने वाली सुंदरी कश्यप से अफेयर था. हसीना को मालूम था कि चंदू उसके अलावा सुंदरी से भी प्यार करता है. उसी तरह सुंदरी को भी इस बात की पूरी जानकारी थी कि चंदू हसीना से भी प्रेम करता है. शादी समारोह की तस्वीर.
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी शुरुआत तीन साल पहले तब हुई, जब 24 वर्षीय चंदू मौर्य टोकापल इलाके में बिजली के खंभे गाड़ने गया था. वहां उसकी मुलाकात 21 साल की सुंदरी कश्यप से हुई. दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. दोनों ने मोबाइल पर बातचीत शुरू कर दी. इसी दौरान उनका शादी का प्लान बन गया. एक साल के बाद 20 वर्षीय हसीना बघेल चंदू के गांव पहुंची. वहां वह अपने रिश्तेदार की शादी अटेंड करने के लिए आई थी. हसीना ने चंदू को देखा और उसे प्यार हो गया. जब हसीना ने चंदू से प्यार का इजहार किया, तो चंदू ने बताया कि वह पहले से रिलेशनशिप में है. लेकिन हसीना ने फोन के जरिए रिलेशनशिप जारी रखने की बात कहकर संबंध नहीं तोड़े. चंदू ने अखबार को बताया कि हसीना और सुंदरी, दोनों की एक-दूसरे से पहचान हो गई. उन्हें मेरे साथ रिलेशनशिप में कोई आपत्ति नहीं थी. हम लोग फोन पर ही बातचीत करते थे कि इसी बीच एक दिन हसीना मेरे घर आई और रहना शुरू कर दिया. जब सुंदरी को पता चला कि हसीना चंदू के साथ घर पर रहने लगी है तो उसने भी कुछ ऐसा ही किया. इसके बाद से ही तीनों एक परिवार की तरह घर में रहने लगे. चंदू का कहना है कि वह लोगों के सवालों से दुखी हो गया था. इसलिए दोनों से शादी करने का फैसला किया, क्योंकि दोनों ही मुझे प्यार करती हैं. मैं उन्हें धोखा नहीं दे सकता था. दोनों ने भी यह तय किया कि वे हमेशा मेरे साथ रहेंगी. हसीना के परिवारवाले शादी समारोह में आए थे, लेकिन सुंदरी के घरवाले नहीं आए. सुंदरी का मानना है कि एक दिन ऐसा आएगा, जब उसके घरवाले भी मान जाएंगे. उसने कहा, ''दोनों (माता-पिता) मुझसे खुश नहीं हैं, लेकिन यह बदलेगा. हसीना और मैं, दोनों ही चंदू के साथ खुश हैं और हमेशा साथ में ही रहेंगे.