खबर तो वैसे ये है कि राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने के चलते कांग्रेस MLAसस्पेंड. पर MLA साहब यहीं नहीं रुके. सस्पेंड होने के बाद बोले, मैं गधे को घोड़ानहीं कह सकता. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने एक MLA आरके राय को पार्टी विरोधीगतिविधियों के चलते मंगलवार को सस्पेंड कर दिया है. ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकिये MLA साहब राहुल गांधी पर अपमानजनक कमेंट किया करते थे. रायपुर में कांग्रेस कीकॉर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग में ये फैसला लिया गया. सस्पेंड किए गए विधायक आरके रायछत्तीसगढ़ जनता पार्टी चीफ अजीत जोगी के सपोर्टर माने जाते हैं. छत्तीसगढ़ कांग्रेसके जनरल सेक्रेट्री बीके हरिप्रसाद ने पत्रकारों से एक मीटिंग के बादकहा, कॉर्डिनेशन कमेटी के मेंबर्स ने एकमत होकर ये फैसला लिया है. राय को पार्टी सेसस्पेंड कर दिया गया है. पैनल ने पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति को गुंडरदेहीसीट से MLA राय को कांग्रेस से भी निकालने की मांग की है. बीके हरिप्रसाद ने ये भीबताया कि कांग्रेस 2018 में असेंबली इलेक्शन छत्तीसगढ़ के पार्टी चीफ भूपेश बघेल केनेतृत्व में लड़ेगी. उधर जब आरके राय से कांग्रेस के इस कदम के बारे में पूछा गयातो उन्होंने कहा, मैं इस कदम का स्वागत करता हूं और मेरे खिलाफ ये कदम राहुल गांधीपर दिए गए बयान के चलते उठाया गया है. आगे आरके राय एकदम विद्रोही की तरह बोले, मैंगधे को घोड़ा नहीं कह सकता. अगर पार्टी सोचती है कि मेरा सोचना गलत है तो या तोपार्टी अंधी है या अंधा होने का नाटक कर रही है. मैं इस कदम से बिल्कुल भी निराशनहीं हूं. मैं सच्चा हूं और आदिवासियों का रिप्रजेंटेटिव हूं. मैं अब फ्री हूं. येकदम कांग्रेस का आदिवासी विरोध को बेनकाब करता है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टीविरोधी हरकतों के चलते आरके राय को कारण बताओ नोटिस पिछले हफ्ते जारी किया था.पुलिस वाले से नेता बने राय अजीत जोगी के कट्टर समर्थक माने जाते हैं. इससे पहले वोDSP थे. कहा जाता है उनको पॉलिटिक्स में भी जोगी ही लाए थे. जोगी ने भी जून मेंकांग्रेस छोड़ने के बाद अपनी अलग पार्टी जून में बना ली थी.पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामलेइससे पहले बड़वानी कांग्रेस के जिला संगठन सचिव शैलेष चौबे ने भी राहुल गांधी कोजमकर झाड़ा था. एक वीडियो के जरिए इन्होंने कहा था, राहुल गांधी में राजनीतिकयोग्यता नहीं है. इस वीडियो में शैलेष ने खुल्ला बोला था, राहुल गांधी पार्टी काभला नहीं कर सकते. उनमें राजनीतिक योग्यता नहीं है. उनको कांग्रेस से बाहर कर कोईअच्छा सा व्यवसाय चुनकर उन्हें व्यापार में लगा दो. यह व्यक्ति (राहुल) हमें हरमोर्चे पर विफल करेगा.' चौबे का ये वीडियो तब आया था, जब राहुल गांधी ने सरकार परजवानों के खून की दलाली करने की बात कही थी.वीडियो देखिए -https://www.youtube.com/watch?v=DZim3BQYJOc इन मामलों से साफ पता चलता है किकांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लगातार पार्टी के अंदर ही अपनी अहमियत खोते जा रहेहैं. और ये मामले इन्हीं का सबूत हैं. राहुल गांधी खाट सभा करने चले थे तो उनकीखटिया लोग लूट ले जाते हैं. राहुल संसद में बैठ कर अभी भी सो जाते हैं. राहुल कभीएक मुद्दे पर टिक कर बोल नहीं पाते. और कांग्रेस का रवैया फिर भी ऐसा है कि जो खुलके बोल देता है राजा नंगा है (एक कहावत), उसे ही कांग्रेस की तरफ से सजा मिलती है.ऐसे में भी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का उन पर विश्वास बनाए रखना, हो सकता हैकांग्रेस की लुटिया पूरी तरह से डुबा दे. पार्टी बहुत से नेताओं और कैडर से बनतीहै. ऐसे में कदम फूंक-फूंक कर रखने होंगे. वैसे भी राहुल गांधी हर बात को लेकर हंसीके पात्र बने रहते हैं. हालांकि कई बार उनकी जो ऐसी इमेज बना दी गई है उसका फायदाभी विरोधी पार्टियां अपने-अपने तरीके से उठाती रही हैं. राहुल गांधी के 'आलू कीफैक्ट्री' वाले मामले में भी ऐसा ही हुआ था. बहरहाल जैसा जनता और कांग्रेस के कैडरदोनों का ही रिस्पांस आ रहा है, यही कहा जा सकता है कि राहुल गांधी क्या फ्लॉप हीबने रहेंगे.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -रीता बहुगुणा जोशी के BJP में आने की खबर पर मुलायम की पत्नी की नजर क्यों है!यूपी में अभी चुनाव हों तो किसको मिलेंगी कितनी सीटेंराहुल गांधी के 'आलू की फैक्ट्री' पर हंसने वालों की हंसी बंद हो जाएगी, जब येजानेंगेकेजरीवाल ने मोदी के पाले में आते हुए RAHUL GANDHI को हौंकाराहुल गांधी, आप UP में फ्लॉप थे, फ्लॉप रहेंगे: 9 वजहें