The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • chhattisgarh bilaspur girlfriend drive car accident bike, two people dead on the spot

बॉयफ्रेंड ने कार चलाने को दी, गर्लफ्रेंड ने 2 लोगों को कुचल दिया, मौत हो गई!

लड़के ने गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए कार चलाने के लिए दी थी, तभी एक्सलरेटर तेजी से दबा दिया!

Advertisement
pic
5 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 5 अगस्त 2022, 03:06 PM IST)
Chhattisgarh-bilaspur-car-bike-accident
गर्लफ्रेंड ने बाइक का एक्सीलेटर जोर से दबा दिया था | फोटो : आजतक
Quick AI Highlights
Click here to view more

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए उसे कार चलाने के लिए दे दी. गर्लफ्रेंड ने 2 बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है.

बाइक पर 3 लोग थे

आजतक से जुड़े मनीष शरने से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना बिलासपुर के कोटा रोड की है. मुंगेली इलाके का रहना वाला रविंद्र कुर्रे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कार से कहीं जा रहा था. इस दौरान रविंद्र ने अपनी गर्लफ्रेंड को कार चलाने के लिए दे दी. बताते हैं कि लड़की ने कुछ दूर जाकर एक्सीलेटर ज्यादा दबा दिया. इसकी वजह से सामने से आ रही एक बाइक में जोरदार टक्कर लगी. इस बाइक पर तीन लोग थे. जिनमें से इस हादसे में 50 वर्षीय शुकुवारा बाई केवट और जेताराम यादव की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि बाइक कई मीटर दूर जाकर गिरी.

इस हादसे में एक बाइक चालक तुलसीराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके पैर की हड्डी टूट गई. सिर, कंधे, कमर और घुटनों में गंभीर चोट आई है. दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने युवती और उसके बॉयफ्रेंड रविंद्र कुर्रे को धर दबोचा. लोगों ने घटना की सूचना दे दी. पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया.

बिलासपुर पुलिस ने क्या जानकारी दी?

आजतक के मुताबिक स्थानीय थाने के इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र ने बताया,

'मुंगेली निवासी रविंद्र कुर्रे ने अपनी गर्लफ्रेंड को कार चलाने के लिए दी थी. जबकि लड़की एक परफेक्ट ड्राइवर नहीं थी. रविंद्र खुद बाजू वाली सीट पर बैठा था. इस दौरान लड़की हंसी-ठिठोली करते हुए कार चला रही थी, तभी एक्साइटमेंट में अचानक एक्सीलेटर दबा और सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.'

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र के मुताबिक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. जिस कार से दुर्घटना हुई है, वह युवक रविंद्र कुर्रे के पिता के नाम पर रजिस्टर्ड है. पुलिस ने कार के मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है.

वीडियो देखें : नैन्सी पेलोसी : 82 साल की वो महिला जिसके ताइवान यात्रा से चीन में हड़कंप मच गया

Advertisement

Advertisement

()